ePaper

पारिवारिक कलह में रात में तीन बच्चों के साथ महिला कुएं में कूदी, तीन लोगों की मौत, बाल-बाल बचा एक बच्चा

Updated at : 08 Jul 2021 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में रात में तीन बच्चों के साथ महिला कुएं में कूदी, तीन लोगों की मौत, बाल-बाल बचा एक बच्चा

Jharkhand News, कोडरमा न्यूज : कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के ग्राम खांडी में बुधवार को एक विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. इस घटना में महिला समेत उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मृतकों के शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

Jharkhand News, कोडरमा न्यूज : कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के ग्राम खांडी में बुधवार को एक विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. इस घटना में महिला समेत उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मृतकों के शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया.

मृतकों की पहचान संगीता देवी (34 वर्ष) पति मुकेश यादव व उसके दो बच्चों क्रमश: आठ वर्षीय सृष्टि कुमारी व तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों द्वारा छह वर्षीय पीयूष कुमार को सुरक्षित बचाया गया. जानकारी के अनुसार घर में पारिवारिक कलह के बाद संगीता देवी मंगलवार की रात अपने तीन बच्चों के साथ घर से निकल गई थी. इस दौरान उसकी काफी खोजबीन की गई, पर उसका कोई पता नहीं चला.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में इस तारीख को होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका, पढ़िए ये है पूर्वानुमान

इसको लेकर बुधवार सुबह थाना में गुमसूदगी का एक आवेदन भी दिया गया. पुलिस मामले की जांच शुरू करती इससे पहले दोपहर तीन बजे खेत में काम करने के दौरान जब एक महिला उक्त कुएं के पास पानी पटवन करने के लिए पहुंची तो हृदय विदारक घटना का पता चला. यहां छह साल का पीयूष कुमार जो किसी तरह कुएं में एक पत्थर के सहारे लटका था, उसे महिला ने रोते देखा. वहीं साथ हीं एक अन्य बच्चा प्रिंस कुमार (तीन साल) का शव भी पानी के ऊपर दिखा, जबकि मां और उसकी आठ वर्षीय बच्ची सृष्टि कुमारी का शव पानी के अंदर ही था.

Also Read: Sawan 2021 : 25 जुलाई से शुरू हो रहा सावन, झारखंड में श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे मंदिरों के द्वार !

महिला ने पानी में बच्चे के शव को देखकर आससपास के ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद जीवित पीयूष को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया. जीवित बच्चे ने ही अपनी मां व भाई-बहन के शव को कुएं में होने की बात बताई. सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से महिला व अन्य बच्चों के शव को कुएं से बाहर निकाला गया. जानकारी के अनुसार मृतका का पति मुकेश यादव दिल्ली में काम करता है और घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं था. आसपास के ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला सनकी प्रवृति की थी. पूर्व में भी पारिवारिक विवाद को लेकर कई बार ग्राम स्तर पर पंचायत हुई थी. महिला का विवाह वर्ष 2002 में हुआ था.

Also Read: झारखंड की इन पंचायतों में होंगी एक से अधिक बैंकिंग सखी, कोरोना काल में घर बैठे उपलब्ध करा रहीं वित्तीय सेवा

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola