झारखंड में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 9 लोग डूबे, एक सुरक्षित निकला, अन्नपूर्णा देवी ने की डीसी से बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2022 1:27 PM
Jharkhand News: कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचखेरो जलाशय में नौका डूब जाने से नौ लोगों में आठ लोग डूब गए. एक शख्स तैरकर सुरक्षित बाहर निकला. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हादसे को लेकर डीसी से बात कर राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाने को कहा है.
Jharkhand News: कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचखेरो जलाशय में नौका डूब जाने से नौ लोगों में आठ लोग डूब गए. एक शख्स तैरकर सुरक्षित बाहर निकला. ये सभी गिरिडीह जिले से यहां घूमने आये थे. घटना रविवार सुबह लगभग दस बजे की है. डूबने वालों में शिवम सिंह 17 वर्ष, पलक कुमारी 14 वर्ष दोनों के पिता (प्रदीप सिंह), सिताराम यादव (40 वर्ष) व उसके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (08 वर्ष), बऊवा (05 वर्ष) तथा राहुल कुमार (16 वर्ष) व अमित (14 वर्ष) पिता प्रफुल सिंह के नाम शामिल हैं. NDRF की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. राहत-बचाव कार्य जारी है. इधर, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हादसे को लेकर डीसी से बात कर राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाने को कहा है.
एक तैरकर बाहर निकला सुरक्षित
जानकारी अनुसार ये सभी लोग गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खेतो के बताये जा रहे हैं. रविवार को वे लोग पंचखेरो डैम घूमने आये थे. इसी क्रम में वे लोग एक नाव से डैम घूमने लगे. जैसे ही नाव डैम के बीच पहुंची और नाव डूबने लगी. नाव डूबने के बाद ये नौ लोगों में सिर्फ एक प्रदीप सिंह ही तैर कर बाहर निकल पाये, बाकी सभी लोग डूब गए.
अन्नपूर्णा देवी ने की डीसी से बात
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हादसे पर कहा कि डैम में लोगों के डूबने की खबर पाकर व्यथित हूं. ईश्वर की कृपा से एक के सुरक्षित निकलने की सूचना प्राप्त हुई है. शेष 8 लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है. उन्होंने कोडरमा और गिरिडीह के उपायुक्तों से बात की है. राहत और बचाव कार्य तत्परता से चलाने को कहा है. स्थानीय कार्यकर्ता भी पूरी तत्परता से बचाव कार्य में लगे हैं.
रिपोर्ट : विकास, कोडरमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










