ePaper

ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लाखों की लूट का आरोप, थानाध्यक्ष ने कहा, बच्चों की लड़ाई में हुई मारपीट

Updated at : 21 Dec 2020 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लाखों की लूट का आरोप, थानाध्यक्ष ने कहा, बच्चों की लड़ाई में हुई मारपीट

चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवका बाजार में रविवार को दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. लाखों के सोना के जेवरात व नकदी लूट कर भागने में बदमाश सफल रहे. इधर सूचना पर चौथम पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. इधर थाना में दिये आवेदन में दुकानदार कैथी गांव निवासी घनश्याम कुमार ने बताया कि अपने अंशिका ज्वेलर्स पर थे. इसी दौरान दिन के 12 बजकर 20 मिनट पर देवका गांव के अभिराज कुमार एवं एक अन्य युवक दुकान पर आकर मारपीट करने लगे.

आरोप लगाया कि विरोध करने पर दुकान का शीशा तोड़ दिया. इसके बाद लगभग 15 लाख का 315 ग्राम सोना लूट लिया. इसके अलावा 30 हजार रुपये नकदी भी लूट ले गए. इधर घटना के बाद जेवरात व नकदी लूट कर दोनों आरोपित भागने में सफल रहे. इधर घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. काफी संख्या में लोग घटना की सूचना पर देवका बाजार पहुंचे.

इधर सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष निलेश कुमार के निर्देश एसआई राम रेखा पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए. इधर एसआई ने पीड़ित दुकानदार से घटना की पूरी जानकारी ली. इसके बाद पुलिस आरोपित के घर भी पहुंचे.

Also Read: गलत तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि लेने पर 282 किसानों को जारी हुआ नोटिस, 32.74 करोड़ रुपये की वसूली शुरू

थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया कि सूचना है कि बच्चे-बच्चे की बीच लड़ाई हुई थी. जिसके बाद मारपीट की घटना घटी है. पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन