ePaper

कल्पना ने 21 अप्रैल की रैली का जारी किया एजेंडा, कहा : होगा उलगुलान

Updated at : 12 Apr 2024 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
कल्पना ने 21 अप्रैल की रैली का जारी किया एजेंडा, कहा : होगा उलगुलान

कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होनीवाली न्याय उलगुलान रैली का एजेंडा जारी कर दिया है. शुक्रवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया.

विज्ञापन

रांची. कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होनीवाली न्याय उलगुलान रैली का एजेंडा जारी कर दिया है. शुक्रवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह रैली तानाशाही के खिलाफ, चंदा चोरों के खिलाफ, इलेक्टोरल बॉन्ड महालूट के खिलाफ, जल, जंगल, जमीन लूटने वालों के खिलाफ, आदिवासी विरोधियों के खिलाफ, दलित विरोधियों के खिलाफ, पिछड़ा विरोधियों के खिलाफ, अल्पसंख्यक विरोधियों के खिलाफ, सरकारी संपत्तियों को बेचनेवालों के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, महंगाई के खिलाफ आयोजित की जा रही है. उन्होंने लिखा है कि पूरा देश कह रहा है उलगुलान. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी आवाज बुलंद करने को, उलगुलान शुरू करने को 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान चलो, झारखंड झुकेगा नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola