Mandar By-Election: मांडर विधानसभा उपचुनाव में अब तक 13.49 % पड़े वोट, बेड़ो में सर्वाधिक वोटिंग

मांडर विधानसभा उपचुनाव में अब तक 13.49 फीसदी वोट पड़े हैं. मांडर विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रखंडों में मतदान हो रहे हैं. वोटिंग परसेंटेज के आंकड़े के अनुसार चान्हो प्रखंड में 12.30%, मांडर प्रखंड में 12.26, बेड़ो प्रखंड में 14.60%, इटकी प्रखंड में 13.37% और लापुंग प्रखंड में 14.10% वोट पड़े हैं.
Mandar By-Election: मांडर विधानसभा उपचुनाव में अब तक 13.49 फीसदी वोट पड़े हैं. मांडर विधानसभा के तहत आने वाले पांच प्रखंडों में मतदान हो रहे हैं. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी वोटिंग परसेंटेज के आंकड़े के अनुसार चान्हो प्रखंड में 12.30%, मांडर प्रखंड में 12.26, बेड़ो प्रखंड में 14.60%, इटकी प्रखंड में 13.37% और लापुंग प्रखंड में 14.10% वोट पड़े हैं.
मांडर विधानसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं. इन 14 प्रत्याशियों में भाजपा की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने मतदान किया. इसके अतिरिक्त कांग्रेस से शिल्पी नेहा तिर्की, निर्दलीय प्रत्याशी देवकुमार धान सहित अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं. कुल 14 प्रत्याशियों में आठ प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.
Mandar By-Election: मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने किया मतदान pic.twitter.com/9AtLNMjM1Q
— GURU SWARUP MISHRA (@guruswarup4U) June 23, 2022
चल रहे मतदान में लोगों का उत्साह काफी देखने को मिल रहा है. पांचों प्रखंड के लगभग सभी मतदान केंद्रों में लोगों की कतार लगी हुई है. मतदान का शुरुआत थोड़ा धीमा जरूर रहा, लेकिन चढ़ते दिन के साथ वोटिंग की रफ्तार भी बढ़ी है.
https://fb.watch/dPFXOOUE1l/
मांडर विधानसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं इस विधानसभा में साढ़े तीन लाख से अधिक मतदाता हैं, जो आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए चार सहायक मतदान केंद्र के साथ कुल 433 मतदान केंद्र बनाए गये हैं. इसमें 141 अति संवेदनशील, 218 संवेदनशील, 74 सामान्य केंद्र और 55 वल्नरेबल बूथ हैं.
Also Read: Mandar ByPolls Live Updates: चान्हो प्रखंड के 96 बूथों पर वोटिंग, मांडर में महिला वोटर्स दिखा रही उत्साह
प्रशाासन ने दिव्यांग और वृद्धों के लिए विशेष व्यवस्था की है. बेड़ो में 108 मतदान केंद्रों पर 85,347 मतदाता वोटिंग करेंगे. अधिकांश केंद्रों में मतदान का काम शुरू हो चुका है. इटकी क्षेत्र के बूथ नंबर 338 गजेंद्र मध्य विद्यालय मतदान केंद्र में मतदाताओं के आने की प्रक्रिया चल रही है. मांडर विधानसभा के पांच प्रखंड बेड़ो,मांड़र,चान्हो, ईटकी व लापुंग में मतदान चल रहा है. बताते चलें कि मांडर विधानसभा सीट बंधू तिर्की की विधायकी जाने से खाली हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




