Coronavirus in Jharkhand : राज्य में 324 नये मामले, 4 लोगों की हुई मौत, 101 लोग ठीक भी हुए

Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में सोमवार (27 जुलाई, 2020) को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) के 324 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, 4 लोगों की मौत भी कोरोना संक्रमण से हुई है. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 8,803 मामले आ चुके हैं. वहीं, कोरोना संक्रमण से 90 लोगों की जान जा चुकी है.
Coronavirus in Jharkhand : रांची : झारखंड में सोमवार (27 जुलाई, 2020) को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) के 324 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, 4 लोगों की मौत भी कोरोना संक्रमण से हुई है. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 8,803 मामले आ चुके हैं. वहीं, कोरोना संक्रमण से 90 लोगों की जान जा चुकी है.
राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 324 नये मामले मिले हैं. इसके तहत बोकारो जिले में 5, चतरा में 3, देवघर में 8, धनबाद में 12, पूर्वी सिंहभूम में 10, गढ़वा में 13, गिरिडीह में 19, गोड्डा में 7, गुमला में 46, हजारीबाग में 9, जामताड़ा में 9, खूंटी में 17, कोडरमा में 7, लातेहार में 3, लोहरदगा में 3, पलामू में 1, रामगढ़ में 16, रांची में 104, साहिबगंज में 2, सरायकेला में 4, सिमडेगा में 16 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 10 कोरोना के नये मामले आये हैं.
सोमवार को 4 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 90 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है. सोमवार को रांची में 2, पूर्वी सिंहभूम में 1 और हजारीबाग में 1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है.
Also Read: Coronavirus in Jharkhand Update: झारखंड में 27 जुलाई को 204 नये कोरोना के मरीज मिले, 90 लोगों की Covid19 से राज्य में हो चुकी है मौत
राज्य में सोमवार को 101 लोग ठीक भी हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक 3,805 लोगों ने कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं. सोमवार को स्वस्थ हुए लोगों में चतरा जिले से 14, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 25, हजारीबाग से 24, जामताड़ा से 4, कोडरमा से 16, लोहरदगा से 13 और सरायकेला जिला से 4 लोग स्वस्थ हुए हैं.
सोमवार तक राज्य में 4,908 एक्टिस केस है. इसके तहत बोकारो जिले में 68, चतरा में 111, देवघर में 72, धनबाद में 302, दुमका में 24, पूर्वी सिंहभूम में 913, गढ़वा में 221, गिरिडीह में 157, गोड्डा में 88, गुमला में 181, हजारीबाग में 242, जामताड़ा में 27, खूंटी में 30, कोडरमा में 218, लातेहार में 125, लोहरदगा में 108, पाकुड़ में 124, पलामू में 87, रामगढ़ में 185, रांची में 1213, साहिबगंज में 144, सरायकेला में 119, सिमडेगा में 20 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 97 एक्टिव केस है.
रांची जिला में सोमवार को 104 काेरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही 1,670 के करीब अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. वहीं, 19 लोगों की मौत हो चुकी है. जिले में अब तक कोरोना से 438 लोग ठीक भी हुए हैं. वहीं, अब 1,213 एक्टिव केस बचे हैं.
चतरा जिला के इटखोरी थाना में सोमवार को 5 और पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. अब तक कुल 6 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमेें 3 चौकीदार, एक होमगार्ड और एक पुलिसकर्मी है. सभी को चतरा कोविड सेंटर भेज दिया गया है. मालूम हो कि 3 दिन पहले एक होमगार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. होमगार्ड के कोरोना संक्रमित होने से अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी सहमे हुए हैं.
पुलिस कर्मियों के बीच कोरोना की संख्या बढ़ते देख थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने एहतियात के तौर पर खुद को होम काेरेंटिन कर लिया है. हालांकि, जांच में इनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है. दूसरी ओर, थाना के कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद परिसर के कुछ भाग को कंटेन्मेंट जोन में बांट दिया गया है. साथ ही कार्यरत शेष पुलिस अधिकारी और कर्मियों को सतर्कता बरतने को कहा गया है.
Also Read: युवती को थप्पड़ जड़ने वाले बरहेट के थानेदार का Video वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले : शर्मनाक कृत्य
बोकारो जिले में 5 कोविड-19 केस की पुष्टि हुई है. सोमवार को मिले 5 काेरोना संक्रमितो में बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-4 मस्जिद निवासी 35 वर्षीय पुरुष, गोमिया प्रखंड के आईईएल निवासी 75 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-8/C निवासी 36 वर्षीय पुरुष, बोकारो थर्मल निवासी 62 वर्षीय महिला एवं बोकारो थर्मल निवासी 66 वर्षीय पुरुष शामिल हैं. पांचों व्यक्तियों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है तथा पांचों का इलाज शुरू हो गया है. अब बोकारो जिले में कुल सक्रिय मामले की संख्या 81 हो गये हैं, जिनका बेहतर इलाज चल रहा है. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.
धनबाद में कोरोना संक्रमित आरपीएफ के एक जवान की सोमवार को कोविड हॉस्पिटल में मौत हो गयी. गोमो पोस्ट में तैनात जवान को 3 दिन पहले कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दोपहर बाद उसकी मौत हो गयी. धनबाद में अब तक कोविड19 से एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




