कोरोना से जंग : दूसरे राज्यों में फंसे झारखंडियों की मदद करेगी सरकार, अफसर तैनात
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Mar 2020 2:03 AM
कोरोना की विशेष निगरानी राज्य में आठ अफसरों की विशेष तैनाती, क्वारेंटाइन सेंटर की करेंगे मॉनिटरिंग
रांची : राज्य सरकार की ओर से दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के लोगों और प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों को लगाया गया है. श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. मुख्य सचिव ने जारी पत्र में कहा है कि लॉकडाउन की स्थिति में फंसे इन श्रमिकों के लिए वे जहां हैं, वहीं उनके रहने व खाने-पीने की व्यवस्था की जाये. इसके लिए उन राज्यों व जिला प्रशासन से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाये. इसके लिए आइएएस अफसरों को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी बनाया गया है.
लगातार होगी मॉनिटरिंग : गौरतलब है कि कोरोना के कारण देश भर में हुए लॉकडाउन के कारण विभिन्न शहरों और महानगरों में फंसे झारखंडियों की समस्या को प्रभात खबर ने 26 मार्च के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था. जिन अफसरों को अलग-अलग राज्यों का प्रभार दिया गया है, वे रोजाना सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक कंट्रोल रूम से सूचना लेकर पता करेंगे कि उनके प्रभार वाले राज्यों में कहां और कितने मजदूर
फंसे हुए हैं. फिर वहां संपर्क कर समाधान करेंगे.
इधर, सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हर तीन जिले पर एक अनुश्रवण पदाधिकारी बनाया है. आइएएस अफसरों को यह जिम्मेदारी दी गयी है. वे अपने तीन जिले में क्वारेंटाइन सेंटर, वहां क्वारेंटाइन किये गये लोगों की मॉनिटरिंग करेंगे. इसके साथ ही होम क्वारेंटाइन में रखे गये व्यक्ति, सेंटर की सारी व्यवस्थाओं पर भी नजर रखेंगे. दो महीने तक घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था, तीन माह की वृद्धा पेंशन के भुगतान आदि की भी निगरानी करेंगे.
प्रवासी मजदूरों के लिए राजीव अरुण एक्का को नोडल पदाधिकारी बनाया गया
जनप्रतिनिधि भी आये आगे
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने यूपी के मुख्यमंत्री को फोन कर प्रवासी मजदूरों के लिए मांगी मदद
माले विधायक विनोद सिंह ने नियम शिथिल कर विधायक फंड प्रवासी मजदूरों के खाते में देने का किया आग्रह
भवनाथपुर से भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने सीएस डीके तिवारी से की मुलाकात, रखी मजदूरों की समस्या
विधायक बंधु तिर्की ने किसानों के खेतों से सब्जी खरीदने के लिए सरकार से क्रय केंद्र खोलने का किया आग्रह
इन अफसरों को दी गयी दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी
अजय कुमार सिंह (कर्नाटक, असम, गोवा)
केके सोन (गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा)
आराधना पटनायक (उत्तर प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड)
हिमानी पांडेय (राजस्थान, दादर नगर हवेली, दमन, दीव व मेघालय)
अमिताभ कौशल (लद्दाख, आंध्र प्रदेश, प बंगाल)
प्रवीण टोप्पो (चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, बिहार)
राहुल पुरवार (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओड़िशा)
के रवि कुमार (मणिपुर, मिजोरम, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार एवं लक्षदीप)
एपी सिंह (महाराष्ट्र)
अबु बकर सिद्दीख (केरल)
विनय कुमार चौबे (दिल्ली)
पूजा सिंघल (पंजाब)
राहुल शर्मा (तेलंगना)
अविनाश कुमार (तमिलनाडु, मध्य प्रदेश)
प्रशांत कुमार (हरियाणा)
जिन आठ आइएएस अफसर को दी गयी राज्य में जिम्मेदारी
नाम जिला
कृपा नंद झा प सिंहभूम, पू सिंहभूम,
सरायकेला-खरसावां
विप्र भाल गुमला, सिमडेगा लोहरदगा
राजेश कु पाठक गिरिडीह, कोडरमा, चतरा
रमाकांत सिंह जामताड़ा, देवघर, गोड्डा
राजीव कुमार लातेहार, खूंटी, रामगढ़
डॉ माधव पलामू, गढ़वा, धनबाद
राजीव रंजन साहेबगंज, पाकुड़, दुमका
अबु इमरान रांची, बोकारो, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










