गांव की सरकार : बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड में 317 पदों के लिए करीब एक लाख वोटर्स करेंगे वोटिंग

Published at :15 Apr 2022 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
गांव की सरकार : बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड में 317 पदों के लिए करीब एक लाख वोटर्स करेंगे वोटिंग

jharkhand panchayat chunav 2022: बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड में दूसरे चरण में चुनाव है. इस चुनाव के लिए करीब एक लाख वोटर्स 317 सीटों के लिए मतदान करेंगे. मुखिया में छह पंचायत तथा पंचायत समिति सदस्य की आठ पंचायतें ओपेन केटेगरी घोषित हुई है.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: बोकारो जिला अंतर्गत चंद्रपुरा प्रखंड के 23 ग्राम पंचायतों में 96148 मतदाता 317 सीटों के लिए गांव की सरकार का चयन करेंगे. जिला परिषद के लिये 3, मुखिया पद के लिये 23, पंचायत समिति सदस्य के 26 तथा प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) के लिये 265 सीटों पर चुनाव होगा. प्रखंड में पुरुष 50,636 तथा महिला मतदाता की संख्या 45,512 है.

मुखिया में छह पंचायत तथा पंसस आठ पंचायतें खुली श्रेणी घोषित

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद चंद्रपुरा प्रखंड में मुखिया पद के लिये छह पंचायतें जो ओबीसी के लिये आरक्षित थी, उन्हें खुली श्रेणी में घोषित की गयी. इन पंचायतों में अब ओबीसी प्रत्याशी की बाध्यता खत्म होकर सामान्य कर दी गयी है, जबकि 23 में 12 पंचायतें मुखिया पद में महिलाओं के लिये अनारक्षित हैं. पंचायत समिति सदस्य पद में 26 सीटों में 8 को खुली श्रेणी घोषित की गयी है, जबकि पंसस की 14 सीटें महिलाओं के लिये आरक्षित होगी.

23 पंचायतों में मुखिया पद के लिये आरक्षण की स्थिति

पंचायत : आरक्षण
बंदियो : ओपेन केटेगरी (महिला)
पपलो : ओपेन केटेगरी (अन्य)
तेलो : ओपेन केटेगरी (अन्य)
तेलो मध्य : ओपेन केटेगरी (अन्य)
तेलो पूर्वी : ओपेन केटेगरी (अन्य)
तरंगा : अनारक्षित (अन्य)
तारानारी : ओपेन केटेगरी (महिला)
नर्रा : अनारक्षित (अन्य)
अलारगो : अनारक्षित (महिला)
तारमी : अनारक्षित (महिला)
तुरियो : अनारक्षित (महिला)
घटियारी : अनुसूचित जाति (महिला)
रांगामाटी पश्चिमी : अनारक्षित (महिला)
रांगामाटी दक्षिणी : अनुसूचित जनजाति ( अन्य)
रांगामाटी पूर्वी : अनारक्षित (महिला)
चंद्रपुरा : अनारक्षित (अन्य)
कुरुंबा : ओपेन केटेगरी (महिला)
करमाटांड : अनुसूचित जनजाति (महिला)
दुगदा उत्तरी : अनारक्षित (अन्य)
दुगदा पश्चिमी : अनारक्षित ( अन्य)
दुगदा पूर्वी : अनुसूचित जाति (अन्य)
दुगदा दक्षिणी : अनारक्षित (महिला)

Also Read: गांव की सरकार : 125 वोट से जीत कर किसान से मुखिया बने थे नकुल महतो, अमलो पंचायत में हुए कई विकास कार्य

पंचायत समिति सदस्य के 26 सीटों पर आरक्षण की स्थिति

चंद्रपुरा 1 : ओपेन केटेगरी (महिला)
चंद्रपुरा 2 : ओपेन केटेगरी (महिला)
च‍ंद्रपुरा 3 : अनारक्षित (अन्य)
चंद्रपुरा 4 : अनारक्षित (महिला)
च‍ंद्रपुरा 5 : ओपेन केटेगरी (अन्य)
चंद्रपुरा 6 : ओपेन केटेगरी (अन्य)
चंद्रपुरा 7 : ओपेन केटेगरी (अन्य)
चंद्रपुरा 8 : ओपेन केटेगरी (महिला)
चंद्रपुरा 9 : ओपेन केटेगरी (महिला)
चंद्रपुरा 10 : अनारक्षित (अन्य)
चंद्रपुरा 11 : अनारक्षित (अन्य)
चंद्रपुरा 12 : अनारक्षित (महिला)
चंद्रपुरा 13 : अनारक्षित (महिला)
चंद्रपुरा 14 : अनारक्षित (अन्य)
चंद्रपुरा 15 : अनुसूचित जनजाति (अन्य)
चंद्रपुरा 16 : अनारक्षित (महिला)
चंद्रपुरा 17 : अनारक्षित (अन्य)
चंद्रपुरा 18 : अनारक्षित (महिला)
चंद्रपुरा 19 : अनुसूचित जाति (महिला)
चंद्रपुरा 20 : ओपेन केटेगरी (अन्य)
चंद्रपुरा 21 : अनुसूचित जनजाति (महिला)
चंद्रपुरा 22 : अनुसूचित जाति (महिला)
चंद्रपुरा 23 : अनारक्षित (महिला)
चंद्रपुरा 24 : अनारक्षित (महिला)
चंद्रपुरा 25 : अनुसूचित जाति (अन्य)
चंद्रपुरा 26 : अनारक्षित (अन्य)

वार्ड के लिये 265 सीटों पर होगा चुनाव

चंद्रपुरा प्रखंड में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) के लिये 265 सीटों पर चुनाव होगा. जिसमें बंदियो पंचायत में 12 वार्ड, पपलो पंचायत में 11 वार्ड, तेलो पश्चिमी में 14 वार्ड, तेलो मध्य में 9 वार्ड, तेलो पूर्वी में 13 वार्ड, तरंगा में 10 वार्ड, तारानारी में 11 वार्ड, नर्रा में 11 वार्ड, अलारगो में 6 वार्ड, तारमी में 10 वार्ड, तुरियो में 9 वार्ड, घटियारी में 11 वार्ड, रांगामाटी पश्चिमी में 13 वार्ड, रांगामाटी दक्षिणी में 9 वार्ड, रांगामाटी पूर्वी में 14 वार्ड, चंद्रपुरा में 14 वार्ड, करुम्बा में 18 वार्ड, करमाटांड में 14, सिजुआ में 10, दुगदा उत्तरी में 12, दुगदा पश्चिमी में 9, दुगदा पूर्वी में 14, दुगदा दक्षिणी पंचायत में 11 वार्ड शामिल है.

रिपोर्ट : उदय गिरि, फुसरो नगर, बोकारो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola