ePaper

Tata Steel Trade Apprentice 2021 : टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस के अभ्यर्थी जल्द कर लें ईमेल आईडी में सुधार

Updated at : 26 Aug 2021 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
Tata Steel

Tata Steel

टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस (Tata Steel Trade Apprentice 2021) की परीक्षा की तारीख (Exam date) की घोषणा 27 अगस्त को होगी, लेकिन अभ्यर्थियों की ओर से दिये गये आवेदन में ईमेल आईडी (email ID) में कई तरह की गड़बड़ी पायी गयी है. इसे देखते हुए अभ्यर्थियों को सुधार का मौका दिया गया है.

विज्ञापन

Tata Steel Trade Apprentice 2021, जमशेदपुर न्यूज : टाटा स्टील (मैट्रिक पास) ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आपने आवेदन किया है, तो जल्द से जल्द अपने आवेदन में सुधार कर लें. इसके लिए अभ्यर्थियों को ईमेल आईडी में सुधार का मौका दिया गया है. 27 अगस्त को परीक्षा की तारीख घोषित कर दी जायेगी. आवेदनों की जांच के क्रम में ये देखा गया है कि कई अभ्यर्थियों ने रिश्तेदारों की ईमेल आईडी दे दी है. इसलिए प्रबंधन व परीक्षा एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सुधार का मौका दिया है.

टाटा स्टील (मैट्रिक पास) ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आये आवेदनों की जांच के क्रम में यह बात सामने आयी कि कई अभ्यर्थियों ने आवेदन में गलत ईमेल आईडी दे दी है. किसी रिश्तेदार या दोस्त की ईमेल आईडी अभ्यर्थियों ने दे दी है. ऐसे में अप्रेंटिस परीक्षा से संबंधित जानकारी उन तक नहीं पहुंचने की आशंका है. इसलिए प्रबंधन की ओर से अभ्यर्थियों को सुधार करने का मौका दिया है.

Also Read: Tata Steel Trade Apprentice 2021 : टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस के अभ्यर्थियों को मौका, ऐसे करें आवेदन में सुधार

टाटा स्टील (मैट्रिक पास) ट्रेड अप्रेंटिस की परीक्षा की तारीख की घोषणा 27 अगस्त को की जायेगी. आपको बता दें कि पहले यह परीक्षा 23 अगस्त से होने वाली थी, लेकिन अभ्यर्थियों की ओर से दिये गये आवेदन में ईमेल आईडी में कई तरह की गड़बड़ी पायी गयी है. इसे देखते हुए अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है, ताकि वे आवश्यक सुधार कर लें. जिससे उन्हें समय से परीक्षा से जुड़ी जानकारी मिल सके.

Also Read: Naukri 2021 : केंद्रीय मन:चिकित्सा संस्थान CIP में नौकरी का मौका, इन पदों पर होगी नियुक्ति

टाटा स्टील प्रबंधन और परीक्षा एजेंसी ने इसीलिए अभ्यर्थियों को ईमेल आईडी सुधारने का मौका दिया है. एजेंसी अभ्यर्थियों से खुद भी संपर्क कर रही है और उन्हें भी संपर्क कर गड़बड़ी सुधारने का मौका दिया है. अभ्यर्थी जिन्हें ईमेल आईडी में कोई बदलाव करवाना हो, तो वे टाटा स्टील की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिये गये फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. www.tatasteel.com/careers पर जाकर ईमेल भी किया जा सकता है.

Also Read: Tata Steel Bonus 2021 : Tata Steel के 23 हजार कर्मचारियों के खाते में आ गया Bonus, ये है अधिकतम बोनस

आपको बता दें कि करीब दो साल बाद टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस की वैकेंसी आयी है. इसके लिए मैट्रिक पास युवाओं को मौका दिया गया है. इस बार टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा इंप्लाई वार्ड के अलावा नॉन इंप्लाई वार्ड को भी मौका दिया गया है. आपने भी अपने आवेदन में ईमेल आईडी किसी और की दे दी है, तो आपके पास भी अवसर है. आप जल्द से जल्द टाटा स्टील की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवश्यक सुधार कर लें.

Also Read: Coal India Recruitment 2021 : Coal India में इन पदों पर होगी अफसरों की बहाली, ऐसे करें आवेदन

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola