Sarkari Naukri 2021 : नेशनल व स्टेट चैंपियन खिलाड़ियों को रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें क्या है योग्यता और कब तक कर सकेंगे आवेदन, ये है लेटेस्ट अपडेट

Sarkari Naukri 2021, जमशेदपुर न्यूज (कुमार आनंद) : दक्षिण पूर्व रेलवे में ग्रुप सी में खेल कोटा के तहत खिलाड़ियों की बहाली की जायेगी. 21 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की बहाली होगी. योग्य खिलाड़ियों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका है. इसके लिए 17 मई 2021 तक आवेदन किया जा सकता है.

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के माध्यम से नेशनल एवं स्टेट चैंपियन खिलाड़ियों की बहाली ली जायेगी. इस संबंध में रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के हस्ताक्षर से बहाली संबंधी एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके तहत रेलवे के ग्रुप सी में खेल कोटा से 21 पदों पर खिलाड़ियों की बहाली की जायेगी.
दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डेनरीच मुख्यालय स्थित भर्ती प्रकोष्ठ कार्यालय में 17 मई 2021 तक बहाली के लिए डाक के माध्यम से या सीधे आवेदन जमा लिये जायेंगे. इसके अलावा इस बहाली के नियम, शर्तों, अहर्ता आदि के संबंध में डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आरआरसीएसइआर डॉट सीओ डॉट इन (www.rrcser.co.in) वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए