Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में वृद्धि के आसार, पढ़िए कब तक रहेगा आसमान साफ और कब झुलसायेगी गर्मी, ये है लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो झारखंड की राजधानी रांची समेत कई इलाकों में आज रविवार (18 अप्रैल) से 23 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 20 व 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में बदलाव होगा. 23 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान तापमान में वृद्धि होगी. 20 और 21 अप्रैल को 40 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है. आपको बता दें कि शनिवार की दोपहर यकायक मौसम का मिजाज बदला. तेज हवाओं और गरज के हल्की बारिश हुई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

Also Read: Jharkhand Crime News : पत्नी, दो बेटियों और टीचर की हत्या के आरोपी दीपक ने उगला मर्डर मिस्ट्री का राज, पढ़िए ये रिपोर्ट

आज रविवार 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा. 18 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 19 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 20 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है. 21 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

Also Read: Lalu Yadav News : लालू प्रसाद जेल से आयेंगे बाहर, लेकिन एक बार फिर जा सकते हैं जेल, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola