ePaper

PHOTOS: 'जो यहां का खतियानी वही है झारखंडी', जमशेदपुर के खतियानी जोहार यात्रा में CM हेमंत ने फिर भरी हुंकार

Updated at : 31 Jan 2023 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: 'जो यहां का खतियानी वही है झारखंडी', जमशेदपुर के खतियानी जोहार यात्रा में CM हेमंत ने फिर भरी हुंकार

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में खतियानी जोहार यात्रा में शामिल होते हुए सीएम हेमंत सोरेन राजभवन और बीजेपी पर नाराज दिखे. कहा कि दूसरे राज्य में स्थानीय नीति चल रही है, लेकिन झारखंड में विधेयक को राज्यपाल द्वारा वापस लौटाया जाता है. यह सही नहीं है. कहा कि जो यहां का खतियानी है, वही असली झारखंडी है.

विज्ञापन
undefined
सीएम हेमंत सोरेन ने भरी हुंकार

झारखंड के मख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा का पांचवां और अंतिम पड़ाव मंगलवार को जमशेदपुर में रहा. गोपाल मैदान में आयोजित इस यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीयता को लेकर एक बार फिर हुंकार भरी. कहा कि जो यहां का खतियानी, वही झारखंडी है. साथ ही राजभवन और बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा.

undefined
बीजेपी के इशारे पर स्थानीयता विधेयक को वापस लौटाया गया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के युवाओं को नौकरी समेत उनकी पहचान दिलाने से जुड़ा स्थानीयता विधेयक को राज्यपाल महोदय ने सरकार को वापस लौटा दिया. यह सही नहीं है. दूसरे राज्यों में भी स्थानीयता को लेकर नीति बनी है. उसपर अमल भी हो रहा है, तो सिर्फ झारखंड में ही ऐसी परेशानी क्यों. उन्होंने कहा कि बीजेपी के इशारे पर विधेयक को वापस लौटाया गया है. सरकार विधयेक को फिर राज्यपाल के पास भेजेगी.

undefined
हर कोई सरकार के पीछे लगा

उन्होंने स्थानीयता विधेयक को वापस लौटाने पर कहा कि रांची जाने के बाद राज्यपाल महोदय से लौटाने का कारण पूछेंगे. उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति राज्य में लागू होगी. कहा कि हर कोई इस सरकार के पीछे लगा है, लेकिन सरकार विकास को लेकर अपना कार्य करते रहेगी.

undefined
बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

सीएम ने बीजेपी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जब से राज्य में यूपीए सरकार बनी है, तभी से बीजेपी इस सरकार को गिराने में लगी है. हर दिन कोई न कोई हथकंडा अपनाते रहती है, लेकिन सफलता नहीं मिलती. उन्होंने कहा कि इस सरकार को राज्य की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है. इस कारण बीजेपी लाख जतन कर ले, लेकिन सरकार का कुछ बिगाड़ नहीं सकती. यह सरकार राज्य के विकास के लिए बनी है और विकास दिख भी रहा है.

undefined
देश में महंगाई चरम पर

उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में महंगाई चरम पर है. इस ओर इस सरकार का ध्यान नहीं जा रहा. गरीब लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. पांच रुपये का प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये में मिल रहा है. अन्य सामानों का दाम आसमान छू रहा है. इसके बावजूद केंद्र की सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है.

undefined
सरकार का मुखिया चारों तरफ देख रहा

सीएम ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री यहां आकर बोले कि पूर्व सीएम बाबूलाल ने उनसे कहा सरकार गिरा दो, तो उन्होंने कहा ऐसे कोई सरकार नहीं गिरा सकता.यहां के नेता साजिश में लगे रहते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि इस सरकार का मुखिया चारों तरफ देख रहा है, जैसे वह साजिश करेंगे वैसे ही वह पकड़े जाएंगे.

undefined
झारखंड विरोधी रहा है विपक्ष

उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा झारखंड विरोधी रहा है. जब हम राज्य मांगते थे, तो कहता था, नहीं बनेगा. फिर हमें राज्य मिला, तो इन्होंने कहा सरकार नहीं बना पाओगे. आज आदिवासी-मूलवासियों के आशीर्वाद से राज्य में सबसे मजबूत सरकार चल रही है. यही इनके दिक्कत का कारण है. इस जोहार यात्रा को मंत्री चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola