ePaper

झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक का 58 वर्ष की उम्र में निधन, 2 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

Updated at : 01 Apr 2023 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक का 58 वर्ष की उम्र में निधन, 2 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक के निधन पर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि देवाशीष नायक आजसू के संस्थापक सदस्यों में एक थे. अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रविवार को बिरसानगर संडे मार्केट के पास 12 बजे रखा जाएगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर: झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू नेता देवाशीष नायक (58 वर्ष) का इलाज के दौरान सदर अस्पताल में निधन हो गया. शनिवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली. बिरसानगर जोन नंबर एक निवासी देवाशीष नायक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, पुत्री छोड़ गये. रविवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा.

झारखंड आंदोलनकारी के निधन पर व्यक्त किया शोक

झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक के निधन पर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि देवाशीष नायक आजसू के संस्थापक सदस्यों में एक थे. देवाशीष नायक के साथ शोभा सामंत, शंभु दास, कृष्ण, स्वपन कुमार सिंहदेव, गोविंद पारिख समेत अन्य उनके साथ झारखंड आंदोलन में रहे.

Also Read: झारखंड:साइबर क्राइम मामले में 7 दोषियों को अदालत ने सुनायी सजा, 2 को उम्रकैद, 3 को 10 साल व 2 को 7 साल कारावास

रविवार को होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक सदर अस्पताल में इलाजरत थे. किडनी और लीवर का इलाज चल रहा था. वे शिबू सोरेन व सूर्य सिंह बेसरा के साथ झारखंड आंदोलन में शामिल रहे हैं. इन्होंने झारखंड आंदोलन का बिगुल फूंका था. अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रविवार को बिरसानगर संडे मार्केट के पास 12 बजे रखा जाएगा. सभी लोग वहां उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Also Read: झारखंड: पलामू की बेटी खुशी को मिली ढाई लाख रुपये की छात्रवृत्ति, 12वीं की छात्रा को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola