Live Updates

RCB vs KKR Highlights: केकेआर ने जीता मैच, आरसीबी को उसी के घर में 21 रनों से दी मात

Updated:
विज्ञापन

RCB vs KKR, IPL 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के 36वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रनों से हरा दिया है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर की टीम ने पहले खेलते हुए आरसीबी को 201 रनों का लक्ष्य दिया है. जवाब में आरसीबी की टीम 8 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी. हालांकि, विराट कोहली ने 54 रनों की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. वहीं, केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. जबकि सुयश शर्मा और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट हासिल किए. बता दें कि केकेआर की यह इस सीजन 8 मैचों में तीसरी जीत है.

विज्ञापन

RCB vs KK: केकेआर ने आरसीबी को 21 रनों से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रनों से हरा दिया है. केकेआर की टीम ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 200 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में आरसीबी की टीम 8 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी. हालांकि, विराट कोहली ने 54 रनों की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. वहीं, केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. जबकि सुयश शर्मा और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट हासिल किए.

RCB vs KKR Live: आरसीबी का आठवां विकेट गिरा, दिनेश कार्तिक आउट

17.3 ओवर पर आरसीबी का आठवां विकेट गिरा. दिनेश कार्तिक 18 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए. कार्तिक को वरूण चक्रवती ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्ले से विजयकुमार वैशाक क्रीज पर आए.

RCB vs KKR Live: आरसीबी का सातवां विकेट गिरा, हसरंगा आउट

17वें ओवर की पांचवी गेंद पर आरसीबी को सातवां झटका लगा. वानिंदु हसरंगा 5 रन बनाकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड विली क्रीज पर आए.

RCB vs KKR Live: आरसीबी का छठा विकेट गिरा, प्रभुदेसाई रन आउट

15वें ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी का छठा विकेट गिरा. सुयश प्रभुदेसाई रन आउट हुए. प्रभुदेसाई 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्लेबाज वानिंदु हसरंगा क्रीज पर आए.

RCB vs KKR Live: विराट कोहली आउट, आरसीबी का पांचवा विकेट गिरा

13वें ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली कैच आउट हो गए. इसी के साथ आरसीबी को पांचवा झटका लगा. कोहली 37 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज यश प्रभुदेसाई क्रीज पर आए.

RCB vs KKR Live: आरसीबी का चौथा विकेट गिरा, लोमरोर आउट

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर आरसीबी को चौथा झटका लगा. वरूण चक्रवती ने महिपाल लोमरोर को आउट किया. लोमरोर 18 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्ले से दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola