ePaper
Live Updates

IPL 2023, KKR vs RCB: केकेआर ने दर्ज की धमाकेदार जीत, आरसीबी को 81 रन से हराया

Updated at : 06 Apr 2023 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023, KKR vs RCB: केकेआर ने दर्ज की धमाकेदार जीत, आरसीबी को 81 रन से हराया

IPL 2023, Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने होम ग्राउंड ईडेन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 204 रन बनाये. जवाब में आरसीबी की पूरी टीम 123 रनों पर सिमट गयी. केकेआर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की है. कोलकाता के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक 68 रन बनाये और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में मदद की. उनके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने अर्धशतक और रिंकु सिंह ने 40 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में केकेआर के वरुण चक्रवर्ती ने 4 और सुयश शर्मा ने तीन विकेट लिये.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:18 PM. 6 Apr 2311:18 PM. 6 Apr

केकेआर ने आरसीबी को 81 रनों से हराया

शार्दुल ठाकुर की धमाकेदार पारी और बाद में स्पिनर्स की शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडेन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रनों से हरा दिया है. शार्दु ने 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज के अर्धशतक और रिंकु सिंह के 40 रनों की पारी के दम पर केकेआर ने 204 रन बनाये. जवाब में आरसीबी की पूरी टीम 123 रनों पर आउट हो गयी.

11:18 PM. 6 Apr 2311:18 PM. 6 Apr

आरसीबी को नौवां झटका, कर्ण शर्मा आउट

कर्ण शर्मा एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. आरसीबी को नौवां झटका लगा है. केकेआर के गेंदबाजों ने आरसीबी के किसी भी बल्लेबाज को एक भी मौका नहीं दिया है.

11:18 PM. 6 Apr 2311:18 PM. 6 Apr

दिनेश कार्तिक आउट,आरसीबी को आठवां झटका

दिनेश कार्तिक भी आउट हो गये हैं. आरसीबी का आठवां विकेट गिर गया है. आरसीबी अब मैच में पूरी तरह पिछड़ती नजर आ रही है.

11:18 PM. 6 Apr 2311:18 PM. 6 Apr

आरसीबी को छठा झटका, मिशेल ब्रेसवेल आउट

आरसीबी को छठा झटका लगा है. मिशेल ब्रेसवेल आउट हो गये हैं. ब्रेसवेल ने 19 रनों की पारी खेली. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर अनुज रावत आये हैं.

11:18 PM. 6 Apr 2311:18 PM. 6 Apr

शाहबाज अहमद आउट, आरसीबी को पांचवां झटका 

आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट गयी है. आरसीबी को पांचवां झटका शाहबाज खान के रूप में लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर दिनेश कार्तिक आये हैं.

11:18 PM. 6 Apr 2311:18 PM. 6 Apr

आरसीबी को चौथा झटका, हर्षल पटेल आउट

हर्षल पटेल शून्य पर आउट हो गये हैं. वरुण चक्रवर्ती ने हर्षल को बोल्ड कर दिया. आरसीबी को चौथा झटका लगा है.

11:18 PM. 6 Apr 2311:18 PM. 6 Apr

ग्लेन मैक्सवेल आउट, आरसीबी को तीसरा झटका

ग्लेन मैक्सवेल आउट हो गये हैं. आरसीबी को तीसरा झटका लगा है. मैक्सवेल 7 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए हैं. मैक्सवेल की जगह बल्लेबाजी करने हर्षल पटेल क्रीज पर आये हैं.

11:18 PM. 6 Apr 2311:18 PM. 6 Apr

आरसीबी को दूसरा झटका, फाफ डुप्लेसी आउट

कप्तान फाफ डुप्लेसी भी 23 रन बनाकर आउट हो गये हैं. आरसीबी को दूसरा झटका लगा है. आरसीबी ने पावर प्ले में ही अपने दो विकेट गंवा दिये हैं. क्रीज पर इस वक्त मिशेल ब्रेसवेल और ग्लेन मैक्सवेल मौजूद हैं.

11:18 PM. 6 Apr 2311:18 PM. 6 Apr

विराट कोहली आउट,आरसीबी को पहला झटका

विराट कोहली 21 रन बनाकर आउट हो गये हैं. आरसीबी को पहला झटका लगा है. विराट कोहली को सुनील नारायण ने बोल्ड कर दिया. एक बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम को आज विराट से बड़ी पारी की उम्मीद थी. उनकी जगह बल्लेबाजी करने मिशेल ब्रेसवेल बल्लेबाजी करने आये हैं.

11:18 PM. 6 Apr 2311:18 PM. 6 Apr

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं.

11:18 PM. 6 Apr 2311:18 PM. 6 Apr

केकेआर ने आरसीबी को दिया 205 रन का लक्ष्य

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शार्दुल ठाकुर की धमाकेदार 68 रनों की पारी के दम पर आरसीबी को जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य दिया है. इससे पहले सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. रिंकू सिंह 40 रन बनाकर आउट हुए. आरसीबी की ओर से डेविड विली और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाये.

11:18 PM. 6 Apr 2311:18 PM. 6 Apr

20 गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने जड़ दिया पचासा

शार्दुल ठाकुर ने इस सीजन का फास्टेस्ट अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 20 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया है. शार्दुल से पहले जोस बटलर ने 20 गेंद पर अर्धशतक जड़कर इस सीजन का सबसे तेज पचासा मारा था.

8:42 PM. 6 Apr 238:42 PM. 6 Apr

कर्ण शर्मा की घातक गेंदबाजी, दो गेंद पर केकेआर को दो झटका

कर्ण शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर केकेआर को दो झटका दिया. पहले गुरबाज को आउट किया, फिर आंद्रे रसेल को आउट किया. गुरबाज ने 44 गेंदों में 6 चौका और 3 छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली. जबकि रसेल अपना खाता भी नहीं खोल पाये.

8:42 PM. 6 Apr 238:42 PM. 6 Apr

केकेआर को लगा चौथा झटका, गुरबाज अर्धशतक जमाकर आउट

केकेआर की टीम को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा है. गुरबाज अर्धशतक जमाकर आउट हो गये.

8:10 PM. 6 Apr 238:10 PM. 6 Apr

केकेआर को तीसरा झटका, नितीश राणा आउट

कोलकाता को तीसरा झटका लगा है. नितीश राणा आउट हो गये हैं. कप्तान राणा एक रन बनाकर आउट हुए हैं. ब्रेसवेल ने राणा को पगबाधा आउट कर दिया है. राणा की जगह बल्लेबाजी करने रिंकू सिंह क्रीज पर आये हैं.

8:10 PM. 6 Apr 238:10 PM. 6 Apr

पावर प्ले में कोलकाता ने बनाये 47 रन

कोलकाता ने पावर प्ले में 47 रन बनाये, लेकिन इस दौरान टीम को दो महत्वपूर्ण झटके लगे हैं. वेंकटेश अय्यर के आउट होने के बाद मनदीप सिंह गोल्डन डक पर आउट हो गये. दोनों को डेविड विली ने बोल्ड किया. एक छोर पर रहमनुल्लाह गुरबाज जमे हुए हैं.

8:10 PM. 6 Apr 238:10 PM. 6 Apr

केकेआर को दूसरा झटका, मनदीप आउट

मनदीप सिंह के रूप में केकेआर को दूसरा झटका लगा है. मनदीप शून्य पर आउट हुए हैं. मनदीप का विकेट भी डेविड विली ने लिया है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कप्तान नितीश राणा आये हैं.

8:10 PM. 6 Apr 238:10 PM. 6 Apr

केकेआर को पहला झटका, वेंकटेश अय्यर आउट

केकेआर को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर आउट हो गये हैं. अय्यर एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं. वेंकटेश तीन रन बनाकर आउट हुए हैं. डेविड विली ने उनको बोल्ड कर दिया है.

8:10 PM. 6 Apr 238:10 PM. 6 Apr

केकेआर की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता नाइट राइडर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. वेंकटेश अय्यर और रहमनुल्लाह गुरबाज सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं. केकेआर को अपनी पहली जीत का इंतजार है.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

पहली जीत दर्ज करना चाहेगी केकेआर

आरसीबी के खिलाफ केकेआर की टीम पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. यह केकेआर का इस सीजन का अपने होम ग्राउंड में अपना पहला मैच भी है.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

केकेआर की प्लेइंग 11

 मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, सुयश शर्मा, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

8:10 PM. 6 Apr 238:10 PM. 6 Apr

आरसीबी ने जीता टॉस, गेंदबाजी का किया फैसला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. केकेआर यहां पहले बल्लेबाजी करेगी.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

मैच से पहले ईडन गार्डन्स में रंगारंग कार्यक्रम

आरसीबी और केकेआर मुकाबसे से पहले ईडन गार्डन्स में रंगारंग कार्यक्रम चल रहा है. इस मुकाबले से पहले कार्यक्रम की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

केकेआर को सपोर्ट करने नेपाल से कोलकाता पहुंच फैंस 

केकेआर को फैंस का बहुत प्यार मिलता है. इसी का नजारा आरसीबी के मैच के पहले देखने को मिला है. दरअसल, पड़ोसी मुल्क नेपाल से केकेआर को सपोर्ट करने के लिए फैंस ईडन गार्डन्स पहुंचे हैं.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

कोलकाता पहुंचे फैंस के चहेते शाहरुख खान

अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने के लिए टीम के मालिक और फैंस के चहेते शाहरुख खान कोलकाता पहुंच चुके हैं. उनके पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

कांटे की टक्कर के लिए ईडन गार्डन्स तैयार

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मुकाबले के लिए ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पूरी तरह से तैयार है.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

आरसीबी के खिलाफ बल्ले से तबाही मचा सकते हैं रसेल

आरसीबी के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार आलराउंडर आंद्रे रसेल अपने बल्ले से तबाही मचा सकते हैं. रसेल को आईपीएल के इतिहास में केकेआर के खिलाफ खेलना काफी पसंद आता है.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

केकेआर को सपोर्ट करने ईडन गार्डन्स आएंगे शाहरुख खान 

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम और फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. दरअसल, टीम के मालिक शाहरुख खान केकेआर को सपोर्ट करने के लिए ईडन गार्डन्स आ रहे हैं.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

मैच से पहले शार्दुल और उमेश के साथ नजर आएं विराट कोहली

केकेआर और आरसीबी के मुकाबले के पहले विराट कोहली कोलकाता के स्टार खिलाड़ी शार्दूल ठाकुर और उमेश यादव के साथ मिलते नजर आएं.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

केकेआर के रंग में रंगा कोलकाता

कोलकाता नाइट राइडर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2023 का पहला मैच होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स पर खेलेगी. इस मैच से पहले पूरा कोलकात शहर केकेआर के रंग में रंग चुका है.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

आरसीबी के लिए 500 रन बनाने से 29 रन दूर दिनेश कार्तिक

आरसीबी के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 500 रन बनाने से सिर्फ 29 रन दूर हैं. ऐसे में कार्तिक यही चाहेंगे की वह यह खास मुकाम कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में हासिल कर ले.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

ईडन गार्डन्स में केकेआर को चीयर करेंगी जूही चावला

आरसीबी के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का हौसला बढ़ाने के लिए जूही चावला ईडन गार्डन्स पहुंच रही हैं. उनकी कोलकाता रवाना होने से पहले की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

विराट और फाफ डु प्लेसिस मचा सकते हैं धमाल

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. दोनों ने पहले मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में अर्धशतक जड़ा था. ऐसे में इस मुकाबले में भी दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी खेल सकते हैं.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, डेविड विली, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज.

7:15 PM. 6 Apr 237:15 PM. 6 Apr

केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज, मनदीप सिंह, अनुकुल रॉय/ जेसन रॉय, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, एंडर रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती.

5:23 PM. 6 Apr 235:23 PM. 6 Apr

पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2023 में आज गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला होने वाला है. कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच टॉस के लिहाज से बेहद अहम है. साथ ही ये पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा यहां गेंद स्पिन होगी जिससे स्पिनर्स को मदद मिलेगी. ये पिच टी20 क्रिकेट के लिए अक्सर हाई स्कोरिंग रही है. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola