ePaper
Live Updates

RR vs LSG Highlights: लखनऊ ने राजस्थान को उसी के घर में दी मात, 10 रन से जीता मैच

Updated at : 19 Apr 2023 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
RR vs LSG Highlights: लखनऊ ने राजस्थान को उसी के घर में दी मात, 10 रन से जीता मैच

RR vs LSG, IPL 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हरा दिया है. जयपुर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 154 रन बनाए थे. जवाब में उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी. लखनऊ के लिए काइल मेयर्स ने 51 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कप्तान राहुल 39, निकोलस पूरन 28 और मार्कस स्टोइनिस ने 21 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजों में आवेश खान ने 3 विकेट चटकाए. जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट झटके. यह लखनऊ की इस सीजन में चौथी जीत है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:33 PM. 19 Apr 2311:33 PM. 19 Apr

लखनऊ ने राजस्थान को 10 रन से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हरा दिया है. जयपुर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी. लखनऊ के लिए आवेश खान ने 3 विकेट चटकाए. जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट झटके.

11:33 PM. 19 Apr 2311:33 PM. 19 Apr

राजस्थान को लगे लगातार दो झटके, पडिक्कल और जुरेल आउट

आखिरी ओवर में राजस्थान को लगे लगातार दो झटके लगे. ओवर की तीसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल आउट होने के बाद दूसरी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने भी विकेट गंवा दिया.

11:33 PM. 19 Apr 2311:33 PM. 19 Apr

राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में चाहिए 19 रन

राजस्थान की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 19 रनों की जरूरत है. रिया पराग 10 गेंदों 11 और देवदत्त पडिक्कल 20 गेंदों पर 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

11:33 PM. 19 Apr 2311:33 PM. 19 Apr

राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, हेटमायर आउट

राजस्थान टीम को 16वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. शिमरोन हेटमायर सिर्फ दो रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर कैच आउट हुए. केएल राहुल ने उनका कैच पकड़ा. दाएं हाथ के बल्लेबाज रियान पराग क्रीज पर आए.

11:33 PM. 19 Apr 2311:33 PM. 19 Apr

राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा, जोस बटलर आउट

14.3 ओवर पर राजस्थान टीम को एक और बड़ा झटका लगा. जोस बटलर 41 गेंदों पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बटलर को स्टोइनिस ने आउट किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर क्रीज पर आए हैं.

11:33 PM. 19 Apr 2311:33 PM. 19 Apr

संजू सैमसन आउट, राजस्थान को लगा दूसरा झटका

13वें ओवर में राजस्थान टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा. कप्तान संजू सैमसन ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेने के चक्कर में रन आउट हो गए. संजू सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए.

11:33 PM. 19 Apr 2311:33 PM. 19 Apr

राजस्थान को लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल आउट

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 35 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए. जायसवाल मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर कैच आउट हुए. आवेश खान ने जायसवाल का शानदार कैच लपका. दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन क्रीज पर आए.

11:33 PM. 19 Apr 2311:33 PM. 19 Apr

राजस्थान ने पावरप्ले में बनाए 47 रन

राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में बिना कोई नुकसान 47 रन बना लिए हैं. फिलहाल यशस्वी जायसवाल 17 गेंदों पर 27 और जोस बटलर 19 गेंदों में 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:33 PM. 19 Apr 2311:33 PM. 19 Apr

जोस बटलर ने जड़ा 112 मिटर का लंबा छक्का

जोस बटलर ने पारी 5वें ओवर में 112 मिटर का गगनचुंबी छक्का जड़ा. बटलर ने यह छक्का युधवीर सिंह के ओवर की चौथी गेंद पर लगाया. इससे पहले इसी मैच में केएल राहुल ने चहल की गेंद पर 103 मीटर लंबा छक्का लगाया था.

11:33 PM. 19 Apr 2311:33 PM. 19 Apr

राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू, यशस्वी-बटलर क्रीज पर

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर क्रीज पर आए हैं. वहीं, लखनऊ की ओर से नवीन-उल-हक पहला ओवर करने आए हैं.

11:33 PM. 19 Apr 2311:33 PM. 19 Apr

राजस्थान को मिला 155 रनों का लक्ष्य

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 155 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए काइल मेयर्स ने 51 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कप्तान राहुल 39, निकोलस पूरन 28 और मार्कस स्टोइनिस ने 21 रन बनाए. टीम ने आखिरी ओवर में तीन विकेट गंवाए. राजस्थान की ओर से रवीचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट झटके. जबकि ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, और जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट चटकाए.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा, मार्कस स्टोइनिस आउट

आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर लखनऊ का पांचवा विकेट गिरा. मार्कस स्टोइनिस 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए. बाएं हाथ के बल्‍लेबाज क्रुणाल पांड्या क्रीज पर आए.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

लखनऊ का चौथा विकेट गिरा, काइल मेयर्स आउट

14वें ओवर की पांचवी गेंद पर लखनऊ टीम को एक और बड़ा झटका लगा. अश्विन ने काइल मेयर्स को पवेलियन भेजा. मेयर्स 42 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन क्रीज पर आए.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा, दीपक हुड्डा आउट

13.2 ओवर पर लखनऊ टीम को एक और झटक लगा. दीपक हुड्डा सिर्फ 2 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर कैच आउट हो गए. दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

लखनऊ को लगा दूसरा झटका, आयुष बडोनी आउट

केएल राहुल के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए आयुष बडोनी मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बडोनी को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज दीपक हुड्डा क्रीज पर आए.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

केएल राहुल आउट, लखनऊ को लगा बड़ा झटका

11वें ओवर की चौथी गेंद पर लखनऊ टीम को बड़ा झटका लगा. कप्तान केएल राहुल 32 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए. राहुल को जेसन होल्डर ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष बडोनी क्रीज पर आए.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

लखनऊ ने 10 ओवर में बनाए 80 रन

लखनऊ टीम ने 10 ओवर में बिना कोई नुकसान 80 रन बना लिए हैं. फिलहाल केएल राहुल 31 गेंदों में 37 रन और काइल मेयर्स 30 गेंदों में 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

 पावरप्ले में 37 रन ही बना सकी लखनऊ की टीम

पावरप्ले के 6 ओवरों में लखनऊ की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 37 रन बना लिए हैं. फिलहाल केएल राहुल 19 गेंदों में 19 रन और काइल मेयर्स 18 गेंदों में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

लखनऊ का पहला ओवर मेडन

लखनऊ का पहला ओवर मेडन पर समाप्त हुआ. ट्रेंट बोल्ट ने ओवर की सभी गेंदें केएल राहुल को बीट कराई. इस तरह लखनऊ टीम पहले ओवर में खाता नहीं खोल सकी.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू, राहुल और मेयर्स क्रीज पर

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. लखनऊ टीम की पारी की शुरुआत करने कप्तान केएल राहुल और केइल मेयर्स क्रीज पर आए हैं. वहीं, राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर करने आए हैं.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग 11

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

राजस्थान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

हेड टू हेड आंकड़े

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल दो मुकाबले खेले गए हैं. इन दोनों मुकाबले में राजस्थान की टीम ने लखनऊ को मात दी है. वहीं आज भी मुकाबला राजस्थान के होमग्राउंड जयपुर में होना है. ऐसे में राजस्थान का पलड़ा इस मुकाबले में लखनऊ पर भारी नजर आता है.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर जमकर रन बरसते हैं और बल्लेबाजों की फुल मौज होती है. हालांकि इस मैदान पर स्पिनर्स को भी फायदा होता है. ऐसे में स्पिनर मैच में कमाल दिखा सकते हैं. मैच के दौरान ओस बड़ी भूमिका निभा सकता है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां अच्छा फैसला माना जाएगा.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

राजस्थान रॉयल्स की होम ग्राउंड में वापसी

राजस्थान रॉयल्स की टीम चार साल के लंबे अंतराल के बाद आज अपने होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेलेगी.

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमेयर, रवि अश्विन, जेसन होल्डर, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप सेन, रियान पराग

इम्पैक्ट प्लेयर:  देवदत्त पडिक्कल

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (कप्तान) ,  काइल मेयर्स, क्रुनाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट

इम्पैक्ट प्लेयर:  कृष्णप्पा गौतम

9:19 PM. 19 Apr 239:19 PM. 19 Apr

कब और कहां देखें लाइव? 

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2023 का 26वां मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

5:33 PM. 19 Apr 235:33 PM. 19 Apr

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम स्क्वॉड

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, स्वप्निल सिंह, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, करण शर्मा, मयंक यादव

5:33 PM. 19 Apr 235:33 PM. 19 Apr

राजस्थान रॉयल्स टीम स्क्वॉड

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, मुरुगन अश्विन, डोनावन फरेरा , नवदीप सैनी, जो रूट, जेसन होल्डर, आकाश वशिष्ठ, केसी करियप्पा, ओबेद मैककॉय, केएम आसिफ, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, अब्दुल बसिथ, कुणाल सिंह राठौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola