Watch: RR vs LSG मुकाबले से पहले मैदान पर मस्ती करते नजर आए युजवेंद्र चहल, लखनऊ के खिलाड़ियों के जमकर लिये मजे

RR vs LSG: आईपीएल 2023 का 26वां मुकाबला आज (19 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युजवेंद्र चहल लखनऊ के खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.
RR vs LSG, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 26वें मुकाबले में आज (19 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें आमने सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच राजस्थान टीम के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, इस मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) लखनऊ के खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए. इस दौरान चहल ने लखनऊ के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.
राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में युजवेंद्र चहल लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. चहल लखनऊ के खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक के साथ मैदान पर मजे लेते दिखे. इस वीडियो में चहल, डी कॉक के पीछे से आकर उन्हें लात मारते हैं. जिसे देखकर वहां खड़े सभी खिलाड़ी ठहाके लगाकर हसने लगते हैं. राजस्थान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “युजी भाई जैसा कोई नहीं..” वहीं, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इसपर लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1648612313321324544
बता दें कि संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने अब तक खेले पांच मैचों में से चार में जीत हासिल कर इस समय प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर बनी हुई है. वहीं, लखनऊ की टीम भी इस सीजन काफी शानदार फॉर्म में है और अब तक खेले पांच मैचों में से 3 में जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
Also Read: RR vs LSG Playing 11: राजस्थान और लखनऊ के बीच आज होगी जंग, यहां जानिए प्लेइंग 11
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




