ePaper

IPL 2022, Points Table: गुजरात टाइटंस को रोक पाना मुश्किल, टॉप पर किया कब्जा, चैंपियन टीमें पस्त

Updated at : 30 Apr 2022 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022, Points Table: गुजरात टाइटंस को रोक पाना मुश्किल, टॉप पर किया कब्जा, चैंपियन टीमें पस्त

Mumbai: Hardik Pandya of Gujarat Titans celebrates the wicket of James Neesham of Rajasthan Royals during the Indian Premier League 2022 match between the Rajasthan Royals and the Gujarat Titans, at the DY Patil Stadium in Mumbai, Thursday, April 14, 2022. (Sportzpics/PTI Photo) (PTI04_14_2022_000348B)

गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले ही आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. हार्दिक पांड्या की टीम ने अबतक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 7 मैच में शानदार जीत दर्ज कर 14 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अबतक 43 मैचें खेली जा चुकी हैं. जिसमें नयी टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है. सबसे अधिक गुजरात ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया है. हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली गुजरात की टीम अबतक केवल एक मुकाबला हारी है और 8 में से 7 मुकाबला जीतकर प्वाइंट टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया है.

गुजरात को हरापाना मुश्किल, 7 टीमों को चटाया धूल

गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले ही आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. हार्दिक पांड्या की टीम ने अबतक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 7 मैच में शानदार जीत दर्ज कर 14 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है. गुजरात को केवल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से हार का सामना करना पड़ा है. हैदराबाद ने गुजरात को 8 विकेट से हराया था.

Also Read: IPL 2022 : जीत के बाद भी बल्लेबाजों पर क्‍यों भड़के लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ?

राजस्थान और लखनऊ के एक बराबर अंक

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के एक बराबर अंक हैं. दोनों टीमों के एक बराबर 12 अंक हैं. हालांकि राजस्थान ने अबतक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 6 में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि लखनऊ की टीम ने अबतक 9 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि नेट रनरेट के आधार पर राजस्थान की टीम 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है और लखनऊ नंबर तीन पर पहुंच गयी है.

हैदराबाद और आरसीबी के अब बराबर अंक

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम के एक बराबर अंक हैं. दोनों टीमों के 10-10 अंक हैं. हैदराबाद को 8 मैचों में 5 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि आरसीबी की टीम ने अबतक 9 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 5 में जीत और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि नेट रनरेट के आधार पर हैदराबाद की टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है और आरसीबी 5वें स्थान पर. अगर आरसीबी की टीम गुजरात को हराने में कामयाब होती है, तो हैदराबाद को पीछे छोड़ देगी.

दिल्ली और पंजाब के एक बराबर अंक

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के एक बराबर अंक हैं. दिल्ली की टीम ने अबतक 8 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 4 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि पंजाब की टीम ने 9 मैच खेलकर 4 में जीत और 5 में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. नेट रनरेट के आधार पर दिल्ली की टीम 6 ठे स्थान पर मौजूद है, जबकि पिछला मुकाबला हारने के बाद पंजाब 7वें नंबर पर पहुंच गयी है.

चैंपियन टीमों का हाल बेहाल

सबसे अधिक बाद आईपीएल खिताब जीतने वाली टीमों का हाल बेहाल है. केकेआर की टीम 9 मैच खेलकर केवल 3 मैच जीत पायी है और उसे 6 में हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर के 6 अंक हैं और प्वाइंट टेबल में इस समय 8वें स्थान पर पहुंच गया है. जबकि चार बार की टीम चेन्नई सुपर किंग्स 8 में दो मैच जीतकर केवल 4 अंक लेकर 9वें नंबर पर बनी हुई है. मुंबई इंडियंस ने अबतक अपना खाता भी नहीं खोला है. मुंबई ने अपने सारे 8 मुकाबले हारे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola