Live Updates

IPL 2020, SRH vs RCB Latest Update : आरसीबी ने हैदराबाद को 10 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

IPL 2020,SRH vs RCB match preview , virat kohli, david warner: बेहद रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराकर जीत के साथ आईपीएल 2020 में अपने अभियान की शुरुआत की है. आरसीबी के लक्ष्य 163 रन का पीछा करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 19 ओवर और 4 गेंदों में सिमट गयी. आरसीबी की ओर से चहल ने तीन विकेट लिये. इससे पहले पडिक्कल-डिविलियर्स के विस्फोटक अर्धशतक के बदौलत आरसीबी ने हैदराबाद के सामने 164 रन का लक्ष्य रखा था. पडिक्कल ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में शानदर 42 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 56 रन बनाये. वहीं डिविलियर्स ने 30 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाये. आरसीबी की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाये. पढ़ें- मैच से जुड़ी हर अपडेट

विज्ञापन

एक नजर अंक तालिका पर

आईपीएल 2020 के अंक तालिका में इस समय सबसे टॉप पर बैंगलोर की टीम पहुंच चुकी है. बैंगलोर का नेट रन रेट सबसे अच्छा है. दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है. तीसरे स्थान पर दिल्ली की टीम है. आरसीबी से हारकर हैदराबाद की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच चुकी है.

आरसीबी ने हैदराबाद को 10 रन से हराया

बेहद रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराकर जीत के साथ आईपीएल 2020 में अपने अभियान की शुरुआत की है. आरसीबी के लक्ष्य 163 रन का पीछा करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 19 ओवर और 4 गेंदों में सिमट गयी. आरसीबी की ओर से चहल ने तीन विकेट लिये. हैदराबाद की ओर से सबसे अधिक रन जॉनी बेयरस्टो ने बनाये. उन्होंने 43 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाये. इसके अलावा मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली. इसके बाद हैदराबाद के सभी बल्लेबाजों ने काफी निराश किया.

आरसीबी जीत से केवल एक विकेट दूर, हैदराबाद को 9वां झटका

हैदराबाद के 9 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. इस तरह आरसीबी की टीम को जीत के लिए केवल एक विकेट की जरूरत है. आरसीबी की ओर से चहल ने तीन विकेट लिये, जबकि सैनी और दूबे ने दो-दो विकेट चटकाये.

चहल की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद को 9वां झटका

आरसीबी की ओर से चहल ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है और हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है. मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. चहल ने पहले बेयरस्टो को 61 रन पर आउट किया, फिर विजय शंकर को शून्य पर अपना शिकार बनाया. इस समय टीम का स्कोर 9 विकेट पर 143 रन है.

आरसीबी और हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला

आरसीबी और हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है. हैदराबाद की टीम जीत के करीब पहुंच चुकी है. इस समय वॉर्नर की टीम 13 ओवर में दो विकेट खोकर 103 रन बना ली है.

हैदराबाद को दूसरा झटका, मनीष पांडे 34 रन बनाकर आउट

आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम को दूसरा झटका लगा है. मनीष पांडे 33 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर चहल के शिकार हुए. हैदराबाद का स्कोर इस समय 12 ओवर में दो विकेट पर 89 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola