ePaper
Live Updates

IPL 2020 Punjab vs Rajasthan : राजस्थान ने पंजाब को सात विकेट से हराया, गेल की तूफानी पारी गयी बेकार

Updated at : 30 Oct 2020 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020 Punjab vs Rajasthan : राजस्थान ने पंजाब को सात विकेट से हराया, गेल की तूफानी पारी गयी बेकार

Indian Premier League 2020 Punjab vs Rajasthan : आज आईपीएल के रोचक मुकाबले में पंजाब को राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हरा दिया. पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाये थे और राजस्थान को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 17.3 ओवर में 186 रन बना लिये. क्रिस गेल की 99 रनों की तूफानी पारी भी पंजाब को हार से नहीं बचा सकी. राजस्थान को प्ले आफ में जगह बनाने के लिए आज का मैच जीतना ही था वरना वह दौड़ से बाहर हो जाती इसलिए राजस्थान ने शानदार खेल दिखाया और मैच जीती.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:09 PM. 30 Oct 2011:09 PM. 30 Oct

राजस्थान ने पंजाब को सात विकेट से शिकस्त दी

आज आईपीएल के रोचक मुकाबले में पंजाब को राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हरा दिया. पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाये थे और राजस्थान को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 17.3 ओवर में 186 रन बना लिये.

11:09 PM. 30 Oct 2011:09 PM. 30 Oct

जीत के लिए जंग जारी

पंजाब और राजस्थान के बीच जीत के लिए जंग जारी है. पंजाब द्वारा दिये गये लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने दो विकेट खोकर 132 रन बना लिये हैं. बेन स्ट्रोक ने शानदार 50 रन बनाये. उथप्पा भी 30 रन बनाकर आउट हुए. अभी क्रीज पर स्मिथ और संजू सैमसंग हैं.

11:09 PM. 30 Oct 2011:09 PM. 30 Oct

पंजाब ने राजस्थान को दिया जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य

पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाये और राजस्थान को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया. आज के मैच के हीरो रहे क्रिस गेल जिन्होंने तूफानी पारी खेली और 99 रन बनाये. गेल ने आठ छक्का और छह चौका जड़ा. वहीं कप्तान राहुल ने 46 रन बनाया. पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी लेकिन गेल और राहुल ने पारी को संभाल लिया.

8:53 PM. 30 Oct 208:53 PM. 30 Oct

गेेल की तूफानी पारी 

क्रिस गेल ने 35 बॉल खेलकर 50 रन बना लिये हैं ज़िसमें चार चौका और चार छक्का शामिल है. वहीं राहुल भी अच्छी पारी खेल रहे हैं उन्होंने 30 बॉल में 35 रन बनाये हैं जिसमें दो चौका और दो छक्का शामिल है.

8:53 PM. 30 Oct 208:53 PM. 30 Oct

पंजाब को पहले ही ओवर में लगा झटका मनदीप आउट

पंजाब की पारी की शुरुआत कप्तान केएल राहुल और मनदीप ने की, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवरमें मात्र एक रन के स्कोर पर टीम को एक विकेट गंवाना पड़ा. मनदीप सिंह को जोफरा आर्चर ने आउट कर दिया.

8:53 PM. 30 Oct 208:53 PM. 30 Oct

राजस्थान और पंजाब की प्लेइंग 11

राजस्थान ने आज अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन पंजाब ने वरुण एरोन को टीम में जगह दी है, पूरी टीम इस प्रकार है-

Kings XI Punjab (Playing XI): KL Rahul(w/c), Mandeep Singh, Chris Gayle, Nicholas Pooran, Glenn Maxwell, Deepak Hooda, Chris Jordan, Murugan Ashwin, Ravi Bishnoi, Mohammed Shami, Arshdeep Singh

Rajasthan Royals (Playing XI): Robin Uthappa, Ben Stokes, Steven Smith(c), Sanju Samson(w), Jos Buttler, Riyan Parag, Rahul Tewatia, Jofra Archer, Shreyas Gopal, Varun Aaron, Kartik Tyagi

8:53 PM. 30 Oct 208:53 PM. 30 Oct

राजस्थान ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला

राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में टॉस जीता है और बल्लेबाजी के लिए पंजाब को आमंत्रित किया है. राजस्थान ने यह फैसला पिच को देखते हुए किया है.

6:18 PM. 30 Oct 206:18 PM. 30 Oct

पंजाब और राजस्थान के बीच प्ले आफ में पहुंचने की जंग

आईपीएल 2020 के मुकाबले में आज किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा. दोनों ही टीम प्ले आफ में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना चाहेगी. यही कारण है कि मैच रोमांचक होगा, दोनों ही टीमों का हौसला बुलंद है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola