T20 World Cup: विराट कोहली ने अभ्यास मैच से पहले फैंस के साथ बिताया समय, दिया ऑटोग्राफ VIDEO

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैच के दौरान फैंस को एक यादगार पल दिया. उन्होंने कई प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिया. हालांकि अभ्यास मैच में कोहली नहीं खेल रहे थे. भारत ने वार्मअप मुकाबले में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है.
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली प्रशंसकों के साथ एक विशेष संबंध रखते हैं. यह किसी से छिपा नहीं है. विराट जहां भी जाते हैं फैंस उन्हें फॉलो करते हैं. WACA स्टेडियम में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के अभ्यास मैच से पहले कोहली ने कई प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिया. भारतीय बल्लेबाज का प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देने वाले एक वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
विराट कोहली एक ग्लोबल क्रिकेट सुपरस्टार हैं. उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. वह इस साल की शुरुआत में बेहतरीन फॉर्म में नहीं थे, लेकिन हाल के खेलों में अपने पुराने तेवर में लौट आये हैं. एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक बनाने के बाद, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 असाइनमेंट में भारत के लिए कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली.
Also Read: विराट कोहली के स्पेशल मैसेज का महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने दिया जवाब, जताया आभार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया में नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए उनका एक वीडियो भी शेयर किया है. कोहली के कद और स्कोरिंग कौशल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अब तक 71 इंटरनेशनल शतक जड़ दिया है. जब महान विव रिचर्ड्स से इस विषय पर उनके विचार पूछे गये तो उन्होंने कोहली की तुलना महान सुनील गावस्कर से कर दी.
Nice gesture from Virat Kohli to give autograph to fans ahead of the warm up match. pic.twitter.com/baQulbApg6
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 10, 2022
रिचर्ड्स कहते हैं, “मुझे पता है कि ये दो व्यक्ति हैं जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया की अच्छी तरह से सेवा की है, वे शानदार खिलाड़ी हैं. मैं कोहली की वैसे ही प्रशंसा करता हूं जैसे मैं सुनील गावस्कर की प्रशंसा करता हूं, जिनके खिलाफ मैंने खेला है. मैं महान बल्लेबाजी का प्रशंसक हूं, और भारत ने पिछले कुछ वर्षों में कुछ महान बल्लेबाज पैदा किये हैं. भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत चीर प्रतिद्वंद्वि पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगा. इससे पहले अभ्यास मैच में रोहित शर्मा की सेना ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.
Also Read: IND vs SA: विराट कोहली ने बनाया नया रिकॉर्ड, T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




