ePaper

स्किन को सर्दियों में दीजिए प्यार भरी केयर की गर्माहट, फॉलो करें ये 8 एक्सपर्ट टिप्स

Updated at : 15 Dec 2023 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
स्किन को सर्दियों में दीजिए प्यार भरी केयर की गर्माहट, फॉलो करें ये 8 एक्सपर्ट टिप्स

Winter skincare: सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए आप कितने एहतियात बरतते हैं. ठीक उसी तरह आपको अपनी स्किन को प्यार भरी देखभाल करने की जरूरत है.

विज्ञापन
undefined
कोमल त्वचा मांगती है खास केयर

ठंड के मौसम में बढ़ती कनकनी के बीच सूरज की धूप बहुत अच्छी लगती है लेकिन ये दोनों आपकी त्वचा पर भी प्रभाव डालती है. ऐसे में कोमल त्वचा आपसे खास केयर मांगती है.

undefined
सर्दियों में सूखापन, परतदारपन, सूजन और संक्रमण

त्वचा के संपूर्ण स्वास्थ्य की दिशा में ध्यान नहीं देने से विभिन्न प्रकार के त्वचा विकार जैसे सूखापन, परतदारपन, सूजन और संक्रमण हो सकते हैं

undefined
पानी का सेवन बढ़ाना

सर्दियों के दौरान त्वचा को अंदर से बाहर तक हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी का सेवन बढ़ाना बहुत ही जरूरी है.

undefined
ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन

सैल्मन और अलसी जैसे ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना सर्दियों में फायदेमंद होता है ये त्वचा का लचीलापन बढ़ाने में मदद करता है.

undefined
नियमित रूप से मॉइस्चराइज़ करें 

शीतकालीन त्वचा देखभाल के उपायों में नियमित रूप से मॉइस्चराइज़ करना बहुत ही जरूरी है. त्वचा को मरम्मत करने के लिए हयालूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन और सेरामाइड्स जैसे प्रमुख तत्वों की वाले मॉइस्चराइज़र का उपयोग करंे

undefined
सनस्क्रीन का उपयोग करना ना भूलें

सर्दियों के मौसम में सनस्क्रीन का उपयोग करना ना भूलें. कम से कम एसपीएफ़ 30 वाले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का उपयोग करके अपनी त्वचा को सर्दियों की सूरज की किरणों के असर से बचा सकते हैं.

undefined
कपड़ों की सुरक्षा लेयर

तेज़ हवाओं और कम तापमान से अपनी त्वचा को बचाने के लिए इसे कपड़ों की सुरक्षा लेयर दें. टोपी, स्कार्फ और दस्ताने पहनना ना भूलें

undefined
गुनगुने स्नान का विकल्प चुनें

जाड़े में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है लेकिन वे त्वचा का प्राकृतिक तेल छीन सकते हैं इसलिए ड्राईनेस से बचने के लिए गुनगुने स्नान का विकल्प चुनें.

undefined
समझदारी से स्किन एक्सफोलिएट करें

अपनी स्किन से डेड सेल्स को हटाना है तो समझदारी से इसे एक्सफोलिएट करें, सप्ताह में एक या दो बार अपनी त्वचा को सौम्य एक्सफोलिएटर से पॉलिश करें अत्यधिक एक्सफोलिएशन त्वचा की परत को नुकसान पहुंचा सकता है.

undefined
सही क्लींजर का चुनाव

सही क्लींजर का चुनाव आपके चेहरे के निखार के लिए बहुत ही जरूरी है. सौम्य, हाइड्रेटिंग क्लींजर आपकी स्किन से प्राकृतिक तेल को नहीं छीनेगा.

Also Read: रोज लगाएंगे Rose Water तो मुँहासे होंगे दूर, गुलाब की तरह खिल उठेगा बेदाग चेहरा
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola