ePaper

कॉटन कैंडी और गोभी मंचूरियन में इस्तेमाल होने वाला रोडामाइन-बी क्या है? जानें इसके दुष्प्रभाव

Updated at : 11 Mar 2024 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
कॉटन कैंडी और गोभी मंचूरियन में इस्तेमाल होने वाला रोडामाइन-बी क्या है? जानें इसके दुष्प्रभाव

cotton candy Gobi Manchurian

कॉटन कैंडी और गोभी मंचूरियन में कलर के लिए इस्तेमाल होने वाला रोडामाइन-बी पर कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया है. चलिए आइए जानते हैं रोडामाइन-बी क्या है और इससे कौन-कौन से बीमारी हो सकते हैं.

विज्ञापन

बुढ़िया के बाल मिठाई जिसे आमतौर पर कॉटन कैंडी के नाम से जाना जाता है और गोभी मंचूरियन में कलर के लिए इस्तेमाल होने वाला रोडामाइन-बी पर कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह बहुत ही खतरनाक रसायन है. इसके इस्तेमाल से कैंसर होने का सबसे अधिक खतरा है. चलिए आइए जानते हैं रोडामाइन-बी क्या है और इससे कौन-कौन से बीमारी हो सकती हैं.

क्या है रोडामाइन बी

Rhodamine b

कॉटन कैंडी और गोभी मंचूरियन में रंग लाने के लिए रोडामाइन बी का इस्तेमाल किया जाता है. जो हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक है. दरअसल रोडामाइन-बी एक सिंथेटिक डाई है जिसका कॉटन कैंडी और मंचूरियन में सबसे अधिक किया जाता है. हालांकि यह सबसे जहरीला होता है और इससे कैंसर का खतरा भी सबसे अधिक होता है. रोडामाइन बी का दुष्प्रभाव ना सिर्फ कार्सिनोजेन्स पर होता है बल्कि कई न्यूरोलॉजिकल जैसे भ्रम और यादाश्त पर भी होता है.

रोडामाइन-बी के उपयोग से कौन सी बीमारियां होती हैं?

Cotton candy gobi manchurian

आमसा दिखने वाला रोडामाइन-बी हेल्थ के लिए बहुत ही खतरनाक है. इसके इस्तेमाल से कैंसर, त्वचा के रोग, सांस लेने में तकलीफ, लीवर और किडनी डैमेज होने का खतरा सबसे अधिक होता है.

रोडामाइन-बी के संपर्क में आने के लक्षण

Cotton candy gobi manchurian

जो लोग रोडामाइन बी के संपर्क में आते हैं तो उनके शरीर पर चकत्ते के साथ-साथ खुजली और लालिमा पड़ना शुरू हो जाता है. इसके अलावा आंखों से पानी आने साथ ही जलन होना. बार-बार उल्टी होना, तेज पेट दर्द होना और पीलिया होना आदि है.

कर्नाटक में लगा कॉटन कैंडी पर बैन

Cotton candy

बता दें कि कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने अपने राज्य में रंगीन गोबी मंचूरियन और कॉटन कैंडी की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध यानी बैन लगा दिया है. क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाले रोडामाइन-बी जैसे कृत्रिम रंग स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है. स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से बताया कि हालही में 171 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया. जिसमें से 107 में रोडामाइन-बी रंग पाया गया. जो सेहत के लिए असुरक्षित है. बताते चलें कि कर्नाटक सरकार द्वारा जारी आदेश का अगर कोई उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया तो उस व्यक्ति को सात साल की जेल की सजा होगी.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola