ePaper

Weight Loss Tips: वजन घटाने में रुकावट डालते हैं ये फल, भूलकर भी न करें सेवन

Updated at : 27 Jan 2025 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
weight loss fruits

weight loss fruits

Weight Loss Tips: अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको वजन घटाने के दौरान कभी भी नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

Weight Loss Tips: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक आम समस्या है. दुनिया की वज बड़ी आबादी ऐसी है इस समय इस समस्या से जूझ रही है. अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अक्सर हम कई तरीके अपनाते हैं. कोई जिम जाता है तो कोई अपना पूरा ध्यान डायटिंग की तरफ कर लेता है. अक्सर जब हम वेट लॉस जर्नी पर निकलते हैं तो ऐसे में हम फलों का सेवन करना शुरू कर देते हैं. ये फल आपके सेहत को फायदे तो देते है तो लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है कि हम वजन घटाने के दौरान कुछ गलत फलों का सेवन कर लेते हैं जिस वजह आपको वजन घटाने में काफी परेशानी होती है. आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको कभी भी आपको उस समय कभी नहीं करना चाहिए जब आप अपना वजन कम करना चाहते हैं.

केला

हमारे सेहत के लिए केले को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसके सेवन से हमारे शरीर को काफी तेजी से एनर्जी मिलता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में कैलरीज मिलते हैं जिस वजह से आपको इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करने से बचना चाहिए. अगर आप वेट लॉस जर्नी पर निकले हैं तो एक दिन में 1 केले से ज्यादा सेवन ना करें. ज्यादा केले के सेवन से आपका वजन भी बढ़ सकता है.

वेट लॉस से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन से हैं परेशान? डिनर के बाद जरूर करें ये काम

ये भी पढ़ें: Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में माहिर हैं ये फल, जरूर करें डायट में शामिल

एवोकाडो

एवोकाडो में आपको भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. लेकिन, जब आप इसे ज्यादा मात्रा में खाना शुरू कर देते हैं तो आपका वजन बढ़ने लगता है. अगर आप अपना वजन कम करने निकले हैं तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए. बता दें अगर आप सिर्फ 100 ग्राम एवोकाडो खाते हैं तो इसमें आपको 160 कैलरीज मिल जाती है.

आम

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे गर्मियों के दिनों में आम का सेवन करना अच्छा न लगता हो. यह एक ऐसा फल है जिसे सभी पसंद करते हैं. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हर कीमत पर आम का सेवन करने से बचना चाहिए। आम में आपको काफी ज्यादा कैलरीज मिलती है जिस वजह से इसके ज्यादा या फिर अनियंत्रित सेवन से आपका वजन काफी तेजी से बढ़ सकता हैं.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए करते हैं ऐपल साइडर विनेगर का सेवन? जानें सही समय और तरीका

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola