ePaper

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए करते हैं ऐपल साइडर विनेगर का सेवन? जानें सही समय और तरीका

Updated at : 23 Jan 2025 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
Apple cider vinegar

Apple cider vinegar

Weight Loss Tips: अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए ऐपल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं तो ऐसे में पहले आपको इसके सही समय और तरीके के बारे में जरूर मालूम होना चाहिए.

विज्ञापन

Weight Loss Tips: ऐपल साइडर विनेगर का इस्तेमाल एक लंबे समय से बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए किया जाता रहा है. इसमें एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होते हैं और यह इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जब आप नियमित तौर पर इसका सेवन करना शुरू करते हैं तो ऐसे में हमें अपने शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. ऐसे में अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए या फिर बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए ऐपल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं तो आपको इसका सही समय और तरीका जरूर मालूम होना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐपल साइडर विनेगर के सेवन का सही तरीका और समय बताने जा रहे हैं.

ऐपल साइडर विनेगर पीने का क्या है सही समय?

अगर आप ऐपल साइडर विनेगर का सेवन किसी भी समय करते हैं तो आपको इसके फायदे तो मिलेंगे लेकिन, इसके पूरे फायदे नहीं मिलेंगे. अगर आप ऐपल साइडर विनेगर का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको इसका सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए. सुबह के समय आप एक ग्लास पानी में दो चम्मच ऐपल साइडर विनेगर डालकर इसका सेवन कर सकते हैं. आपके ऐसा करने से शरीर ज्यादा तेजी से कैलरी को बर्न करने लगता है. ऐपल साइडर विनेगर का सेवन आप भजन करने से भी पहले कर सकते हैं. इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. केवल यहीं नहीं, रात के समय एक ग्लास पानी में दो चम्मच ऐपल साइडर विनेगर पीने से भी आपको वजन घटाने में और ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है.

वेट लॉस से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन से हैं परेशान? डिनर के बाद जरूर करें ये काम

ये भी पढ़ें: Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में माहिर हैं ये फल, जरूर करें डायट में शामिल

इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर आप ऐपल साइडर विनेगर का सेवन डायरेक्टली करते हैं तो आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए. सीधे तौर पर इसके सेवन से आपके दांतों और गले को काफी नुकसान हो सकता है. इसके सेवन आपको हमेशा पानी में मिलाकर ही करना चाहिए. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप एक दिन में दो चम्मच से ज्यादा ऐपल साइडर विनेगर का सेवन न करें. अगर आप किसी भी तरह के हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे है तो ऐपल साइडर विनेगर के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: सर्दियों में बढ़ते हुए वजन पर इस तरह लगाएं रोक, जानें क्या है सबसे आसान तरीका

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola