Sattu Benefits: हर दिन पिए एक गिलास सत्तू, ना होगी कोई कमजोरी, ना ही थकावट
sattu benefits(ai image)
Sattu Benefits: गर्मियों में तेज धूप और पसीने के कारण शरीर थक जाता है जिससे भारी खाना नहीं खाने को मन करता है. ऐसे में सत्तू का पानी पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में अच्छे से.
Sattu Benefits: गर्मियों में तपती धूप के कारण पसीना निकलते रहता है, जिसके कारण कुछ खाने को भी मन नहीं करता है. ऐसे में हम चाहते है कि कुछ ऐसा खाए जिससे पेट हल्का रहे, जो पेट भर दे और शरीर ठंडा भी रहे. अगर आप भी गर्मी और लू से बचने के तरीके ढूंढ रहे हैं तो सत्तू का पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके लिए आज हम आपको इस आर्टिकल में सत्तू पानी पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके एक गिलास पीने से शरीर का पूरा सिस्टम, रीफ्रेश और रिचार्ज रहता है. चलिए जानते है इसके फायदे के बारे में विस्तार से.
लू से बचने और शरीर को ठंडा रखना
सत्तू का पानी शरीर की गरमाहट को कम करता है इसके साथ यह लू से बचाने में भी काफी मददगार है. इसके लिए आपको रोज गर्मियों के दिनों में सत्तू पानी पीना चाहिए.
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम किया जा सकता है. इसके बेहतर रिजल्ट के लिए आपको सुबह या शाम किसी भी समय सत्तू का पानी जरूर पीना चाहिए.
यह भी पढ़ें- Health Tips: फलों का राजा ही नहीं, इसके पत्ते भी हैं सेहत के लिए कमाल
शरीर को एनर्जी दिलाना
सत्तू में फाइबर, प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी दिलाने के लिए काफी लाभकारी हैं. इसके अलावा, सत्तू का पानी पीने से शरीर में थकावट और कमजोरी महसूस नहीं होती हैं.
पाचन शक्ति को मजबूत करना
सत्तू में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा है. इसके अलावा, इसका पानी पीने से गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्या भी नहीं होती हैं.
वजन कंट्रोल में करना
सत्तू का पानी पीने से पेट भरा-भरा लगता है, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती हैं. इसलिए यह वजन घटाने में भी बहुत मददगार साबित होता है.
यह भी पढ़ें- Juice Benefits: सुबह की शुरुआत करें इस जादुई जूस से, सेहत में आएगा जबरदस्त बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










