क्या आप भी करते हैं सर्दियों में हीटर का इस्तेमाल, जानें कैसे है आपके लिए जानलेवा

Author Neha singh
Updated:
विज्ञापन
क्या आप भी करते हैं सर्दियों में हीटर का इस्तेमाल, जानें कैसे है आपके लिए जानलेवा

सर्दियों में आमतौर पर लोग ठंड से बचाव के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं. यह ठंड से बचाता तो है लेकिन इसके कई भारी नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं. अगर आप भी रात भर हीटर जलाकर सोते हैं तो ये खबर आपके लिए है. जाने क्या है इसके साइड इफैक्ट्स

विज्ञापन
undefined

ठंड के मौसम में इस्तेमाल होने वाले हीटर के कई दुष्परिणाम है. इससे वातावरण खराब होने के साथ-साथ कई और प्रभाव भी पड़ता है. आइये जानते हैं इसके क्या-क्या दुष्प्रभाव हैं.

undefined
आंखों पर प्रभाव

सर्दी में लगातार हीटर का इस्तेमाल आंखों को नुकसान पहुंचाता है. आंख हमारे शरीर के संवेदनशील अंगों में से एक है और हीटर का लगातार इस्तेमाल आंखों को नुकसान पहुंचाता है.इससे आंखों के संक्रमण का भी खतरा होता है.

undefined
त्वचा के लिए हानिकारक 

ज्यादा देर तक हीटर चलाने से हवा की नमी खत्म हो जाती है. इससे हवा का रूखापन कम हो जाता है. इससे त्वचा रूखी हो जाती है और फट जाती है. इससे इंफेक्शन भी हो सकता है.

undefined
रात भर ना चलाएं हीटर

कभी भी रात में हीटर चलाकर ना सोएं. कमरा गर्म करने के लिए सोने से पहले ही हीटर जलाकर रख लें. रात भर हीटर चलने से कमरे में कॉर्बन मोनोक्साइड बढ़ जाता है और ऑक्सीजन कम हो जाता है, जिससे सांस चलते-चलते रूक सकती है.

undefined
बच्चे की पहुंच से रखें दूर

हीटर को बच्चे की पहुंच से रखें दूर रखें. बच्चे को हीटर से दूर रखें ताकि किसी तरह की कोई परेशानी ना हो. बच्चे को करंट लगने या हाथ जलने का खतरा हो सकता है.

undefined
ये ही हीटर खरीदें

आप घर के लिए जब भी हीटर खरीदे तो अच्छे से चुनाव करें. घर के लिए कॉयल हीटर ही खरीदें. बाकि हीटर में सॉर्ट-सर्किट होने का खतरा हो सकता है.

undefined
ज्यादा पास ना बैंठे

हीटर के ज्यादा पास ना बैठे. ज्यादा पास बैठने से आपके चेहरे और त्वचा पर काफी असर हो सकता है. इससे त्वचा शुष्क हो जाती है और फट जाती है.

undefined
स्विच बोर्ड को लेकर रखें सावधानी

इलेक्ट्रिक हीटर का इस्तेमाल करते वक्त सावधानी जरूर बरतें. स्विच बोर्ड में ओवर लोडिंग ना करें. ऐसा करने से हीटर खराब होने की समस्या हो सकती है और हीटर फटने से घर में आग लग सकती है.

undefined
अस्थमा के रोगी रहें दूर

अस्थमा समेत सांस की समस्या से जूझ रहे मरीज हीटर से दूर ही रहें. हीटर ज्यादा देर चलने से ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. इससे उन लोगों को समस्या बढ़ सकती है.

Also Read: सर्दियों में बाल और स्किन को रखना है हेल्दी, डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें
undefined
एलर्जी के लोग रहें दूर

जिन लोगों को एलर्जी होती हैं वो लोग हीटर से दूर रहें. इससे निकली गर्म हवा से खुजली हो सकती है. साथ ही नाक ड्राई होने की भी समस्या हो सकती है.

Also Read: सर्दियों में बढ़ जाता है ब्रेन स्ट्रोक और हैमरेज का खतरा, ब्लड प्रेशर पर रखें नजर
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola