ePaper

Photo: अच्छी नींद का मलतब है अच्छी सेहत, अगर बिगड़ी है लाइफस्टाइल तो जल्द सुधारिए

Updated at : 18 Aug 2023 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
Photo: अच्छी नींद का मलतब है अच्छी सेहत, अगर बिगड़ी है लाइफस्टाइल तो जल्द सुधारिए

sleeping

Health Care : अच्छी नींद अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है. नींद आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती है, नींद की कमी से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि थकान, तनाव, मनसिक तंत्रिका विकार, शरीर की कमजोरी.

विज्ञापन
undefined

Health Care : अच्छी नींद अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है. नींद आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती है. नींद की कमी से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि थकान, तनाव, मनसिक तंत्रिका विकार, शरीर की कमजोरी. आपकी बॉडी को हेल्दी और एक्टिव बनाए रखने के लिए पर्याप्त और अच्छी नींद बहुत जरूरी है. सही नींद पर हमारा स्वास्थ्य आधारित है. अच्छी और गहरी नींद अच्छे स्वास्थ्य के प्रतीक है. नींद नहीं आने के कई कारण हैं जैसे कि तनाव, चिंता, किसी से अलगाव, अवसाद, मनोरोग, सिर दर्द, अधिक चाय-कॉफी का सेवन समेत कई अनिद्रा के कारण है. नींद नहीं आने की बीमारी आज की जीवन शैली से सम्बन्धित रोग है. बहुत लम्बे समय तक कार्य करने, शरीर को आराम नहीं देने, हमेशा तनाव में रहने और खराब लाइफस्टाइल अनिद्रा के मुख्य कारण हैं.

undefined

अनिद्रा का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव

अगर नींद नहीं आती है तो इनसोमनिया हो सकती है. पर्याप्त और अच्छी नींद नहीं आने के कारण हार्माेन परिवर्तन, मानसिक थकान, तनाव, कमजोरी, मति भ्रम की संभावना बढ़ जाती है. कुछ लोग तो नींद की गोली खाने लगते हैं. लम्बे समय तक नींद के लिए दवा खाना स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है.

undefined

अच्छी नींद के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाते हुए कुछ तरीके अपना सकते हैं. हर दिन एक ही समय पर सोने और उठने का अनुसरण करें, ताकि आपके शरीर का आंतरिक बायोलॉजिकल क्लॉक सेट हो सके.

undefined

नींद पूरी करें: आपको दिन में 7-9 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है, इसलिए इसे पूरी करने का प्रयास करें.

undefined

रात्रि में डिवाइसेस का उपयोग कम करें: लैपटॉप, मोबाइल फोन, टेबलेट, टेलीविजन का उपयोग सोने से पहले कम करें, क्योंकि ये आपकी नींद को प्रभावित कर सकते हैं.

undefined

सुनसान और शांत महसूस होने वाले कमरे में सोए से अच्छी नींद आती है. सोने के लिए एक सुनसान, शांत और आरामदायक माहौल महत्वपूर्ण है.

undefined

नींद से पहले विश्राम कर: सोने से पहले ध्यान या आराम करने से आपकी नींद में मदद मिल सकती है.

undefined

सेहतपूर्ण आहारः सही और संतुलित आहार खाना भी आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है.

undefined

योग और प्राणायाम: योग और प्राणायाम करने से तनाव कम होता है और नींद में मदद मिलती है

undefined

यदि आपको लगातार नींद में समस्याएं हो रही हैं और आपके स्वास्थ्य पर इसका असर हो रहा है, तो आपको एक चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए.

Also Read: Health Care : तेजी से बढ़ रही एसिडिटी की समस्या, 10 में 7 लोगों को है पाचन की परेशानी, बदलिए लाइफस्टाइल
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola