Neem Benefits: खुजली, फुंसी और बदबू को कहें बाय-बाय, अपनाएं नीम पानी का जादुई नुस्खा

Updated:
विज्ञापन

neem benefits (ai image)

Neem Benefits: नीम के अद्भुत गुणों के कारण ही ये प्राकृतिक चिकित्सा और घरेलू उपचारों का एक अनमोल हिस्सा बना हुआ है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में नीम के पानी से नहाने के फायदे के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Neem Benefits: भारतीय परंपराओं में नीम को पूजनीय के माना जाता है. इसके अलावा, नीम में औषधीय गुण भी मौजूद है, जो कि आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि नीम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. नीम का पानी से त्वचा पर होने वाले फुंसी-फोड़ों, खुजली और एलर्जी जैसी समस्या दूर होते हैं. साथ ही ये त्वचा को भीतर से साफ कर उसे स्वस्थ और चमकदार बनाता है. लेकिन क्या आपको पता है नीम के पानी से नहाने से क्या होता हैं? तो चलिए जानते हैं इसके फायदे के बारे में अच्छे से.

नीम का पानी को कैसे बनाएं?

एक बर्तन में साफ पानी लें और उसमें नीम की ताजा या सूखी पत्ता डालें. फिर इस पानी को अच्छे से उबालें. जब पानी का रंग बदल जाए और महक आने लगे, तब गैस का आंच बंद कर दें. अब हल्का ठंडा होने पर इस पानी से नहाएं. 

यह भी पढ़ें- Health Tips: सेहत का दुश्मन हो सकता है ये खाना, बचकर रहें अगर आपको है जीना

त्वचा को सही रखना 

नीम का पानी त्वचा पर होने वाले फुंसी-फोड़ों, खुजली और एलर्जी जैसी समस्याओं को ठीक करने में सहायक होता है. 

पसीने की बदबू को रोकना 

गर्मी के मौसम में ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर में बदबू आने लगती है. नीम का पानी शरीर से गंध  को दूर करने में बहुत कारगर है साथ ही ये शरीर को पूरे ताजगी से भर देता है. 

बालों के लिए लाभकारी

नीम के पानी से नहाने पर सिर की त्वचा स्वस्थ और साफ रहती है. ये डैंड्रफ, खुजली और जुओं जैसी समस्या से राहत दिलाती हैं. इसके अलावा, ये बाल को मजबूत और चमकदार बनाता है. 

यह भी पढ़ें- Teeth Whitening Tips: पीले दांतों को कहें बाय-बाय, ये है सबसे बेहतरीन टिप्स, चमकेंगे मोतियों जैसे दांत 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola