ePaper

Milk Tea: खाली पेट दूध वाली चाय पीने से क्या होता है?

Updated at : 21 Aug 2024 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
Milk Tea

Milk Tea

Milk Tea: दूध वाली चाय खाली पेट पीने से इसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है. चलिए जानते हैं खाली पेट दूध वाली चाय पीने से क्या होता है?

विज्ञापन

Milk Tea: दूध वाली चाय सभी लोग पीते हैं. भारत में सबसे अधिक लोग सुबह की शुरुआत दूध वाली चाय के साथ करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट दूध वाली चाय पीने से इसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है. चलिए हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे खाली पेट दूध वाली चाय पीने से क्या होता है…

खाली पेट दूध वाली चाय पीने से क्या होता है

1. ब्लोटिंग की हो सकती है समस्या
2. डिहाइड्रेशन हो सकती है
3. सिरदर्द की हो सकती है समस्या
4. अनिद्रा की हो सकती है समस्या
5. ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है

ब्लोटिंग की हो सकती है समस्या

दूध वाली चाय खाली पेट पीने से ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. क्योंकि चाय में कैफीन सबसे अधिक पाया जाता है जो पेट के लिए नुकसानदायक होता है. दूध वाली चाय पीने से एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. इसलिए कभी भी अधिक मात्रा में दूध वाली चाय न पिएं.

डिहाइड्रेशन हो सकती है

दूध वाली चाय में कैफीन और थियोफिलाइन भी मौजूद होता है जो डिहाइड्रेशन को जन्म देता है. ऐसे में अगर खाली पेट दूध से बनी हुई चाय पीते हैं तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है.

सिरदर्द की हो सकती है समस्या

दूध वाली चाय पीने से सिरदर्द की समस्या भी शुरू हो सकती है. खाली पेट अगर आप दूध वाली चाय पीते हैं तो सिरदर्द हो सकात है साथ ही आपको कब्ज आदि की भी समस्या हो सकती है.

अनिद्रा की हो सकती है समस्या

दूध वाली चाय खाली पेट पीने से अनिद्रा की समस्या हो सकती ह. क्योंकि दूध वाली चाय में कैफीन ज्यादा होता है, जो नींद को ही गायब कर देता है. जिसके कारण अनिद्रा की समस्या हो जाती है.

ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है

दूध वाली चाय पीन से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. जिससे दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर आप दूध से बनी हुई चाय पीते हैं तो आपको ब्लड प्रेशर की बीमारी हो सकती है या फिर आपका बीपी बढ़ सकता है. इसलिए कभी भी खाली पेट दूध की चाय का सेवन न करें.

Also Read: मंकीपॉक्स क्या होता है? यह कैसे फैल रहा है, जानिए एमपॉक्स के लक्षण और बचाव के उपाय

Also Read: गोंद कतीरा को दूध में डालकर खाने के 5 सबसे अद्भुत फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola