Mosambi Juice Benefits: मौसंबी का जूस पीने के ये हैं 5 सबसे बड़े फायदे

Updated:
विज्ञापन
Mosambi Juice Benefits

Mosambi Juice Benefits

Mosambi Juice Benefits: मौसंबी का जूस सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो मौसंबी का जूस सभी लोगों को जरूर पीना चाहिए. चलिए हम इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि मौसंबी जूस पीने के फायदे…

विज्ञापन

Mosambi Juice Benefits: मौसंबी का जूस सभी के लिए लाभकारी होता है. मौसंबी के जूस में कैल्शियम, विटामिन-ए, फाइबर, विटामिन-C, पोटैशियम, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों से बचाता है. चलिए जानते हैं मौसंबी जूस पीने के फायदे…

मौसंबी जूस पीने से क्या होता है?

1. हड्डियां रहे मजबूत

2. वजन कम करें

3. इम्यून करें मजबूत

4. स्किन रहे स्वस्थ

5. कब्ज से राहत दिलाए

स्किन रहे स्वस्थ

मौसंबी का जूस स्किन के लिए भी लाभकारी होता है. जी हां, अगर आपको स्किन पर एक्ने और पिंपल्स हैं तो मौसंबी का जूस पीना शुरू कर दें. क्योंकि मौसंबी के जूस में मौजूद विटामिन सी स्किन के लिए सबसे अधिक अच्छा रहता है. नियमित रूप से मौसंबी का जूस पीने से स्किन में ग्लो आता है साथ ही पिंपल्स और एक्ने से छुटकारा मिलता है.

हड्डियां रहे मजबूत

मौसंबी का जूस हड्डियों के लिए सबसे अधिक लाभकारी होते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि मौसंबी के जूस में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए सबसे अधिक जरूरी होते हैं.  अगर आप नियमित रूप से मौसंबी का जूस पीते हैं तो इससे आपके जोड़ों में दर्द आदि से राहत मिलेगा.

वजन कम करें

जो लोग वजन घटाने की सोच रहे हैं अगर वे रोजाना मौसंबी का जूस पीते हैं तो इससे वजन तेजी से कम होगा. ऐसा इसलिए भी क्योंकि मौसंबी में कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है.

कब्ज से राहत दिलाए

मौसंबी का जूस पीकर आप कब्ज से राहत पा सकते हैं. क्योंकि मौसंबी में मौजूद एसिड शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकलने में मदद करते हैं. मौसंबी में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है.

इम्यून करें मजबूत

हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि मौसंबी का जूस सेहत के लिए लाभकारी होता है. क्योंकि मौसंबी के जूस में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं.  अगर आप नियमित रूप से मौसंबी के जूस पीते हैं, तो आपका इम्यून मजबूत होगा साथ ही आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे.

Also Read: किस विटामिन की कमी से पसीना होता है?

Also Read: बेलपत्र खाने से क्या होता है?

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

मौसंबी का जूस स्किन के लिए भी लाभकारी होता है. जी हां, अगर आपको स्किन पर एक्ने और पिंपल्स हैं तो मौसंबी का जूस पीना शुरू कर दें. क्योंकि मौसंबी के जूस में मौजूद विटामिन सी स्किन के लिए सबसे अधिक अच्छा रहता है. नियमित रूप से मौसंबी का जूस पीने से स्किन में ग्लो आता है साथ ही पिंपल्स और एक्ने से छुटकारा मिलता है.