आपको भी ऊनी कपड़े पहनने से होती है खुजली की समस्या, तो करें ये उपाय

Author Neha singh
Updated:
विज्ञापन
आपको भी ऊनी कपड़े पहनने से होती है खुजली की समस्या, तो करें ये उपाय

विंटर सीजन में खुजली होना एक आम समस्या है. ऊनी या गर्म कपड़े पहनने के बाद बहुत लोगों को खुजली होती है. यह खुजली आपको कहीं भी अनकंफर्टेबल स्थिति में ला सकती है. जाने क्यों होता है ऐसा और किन उपायों को अपनाकर इनसे निजात पाया जा सकता है.

विज्ञापन
undefined
सर्दियों में खुजली की दिक्कत

सर्दियों में हम ऊनी कपड़े पहनते हैं. इसे पहनने के बाद शरीर में जगह-जगह खुजली और रैशेज की समस्या कई लोगों में देखी जाती है. आमतौर पर विंटर सीजन में ही यह ज्यादा होता है. ऐसी हालत में ऊनी कपड़े शरीर पर सहन नहीं हो पाते.

undefined
टेक्सटाइल डर्मेटाइटिस की समस्या

कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि बॉडी पर लाल चकते हो जाते हैं. इससे निबटने के लिए कुछ घरेलू उपायों पर अमल किया जा सकता है. ऊनी कपड़े पहनने से होने वाली इस एलर्जी होने को ‘टेक्सटाइल डर्मेटाइटिस’ कहते हैं.

undefined
रगड़ खाने से होती है खुजली

रोएंदार ऊनी कपड़े पहनने से उनके रोएं आपस में रगड़ यानी घर्षण उत्पन्न करते हैं. इससे स्किन पर खिंचाव होता है, जो खुजली या लाल चकते पड़ने की वजह बनता है. इससे शरीर में खुजली उत्पन्न होती है.

undefined
बॉडी लोशन जरूर लगाएं

विंटर सीजन में स्किन का मॉइश्चर कम हो जाता है. इसलिए ऊनी कपड़े पहनने के पहले बॉडी लोशन जरूर लगाएं. नहाने के बाद बॉडी लोशन जरूर लगाएं.

undefined
सरसो तेल लगाकर नहाएं

एलर्जी की वजह से खुजली हो सकती है. जिन्हें ऊनी या गर्म कपड़ों की वजह से एनर्जी की समस्या हो वे सरसो तेल की मालिश कर सकते हैं. ऐसा नहाने के पहले करें, इससे खुजली नहीं होगी.

undefined
कॉटन के कपड़े पहने

ऊनी या गर्म कपड़े के बॉडी से डायरेक्ट कान्टेक्ट से बचाने के लिए फुल बाजू के कॉटन के कपड़े पहनें. फुल बाजू कॉटन के कपड़े पहनने से यह समस्या नहीं होगी.

undefined
गर्म पानी से न नहाएं

शरीर की त्वचा का रूखापन खुजली का कारण बनता है. इससे बचने के लिए गर्म पानी से न नहाएं. नहाने के बाद तुरंत ही माइश्चराजर लगाएं.

Also Read: World Braille Day 2024: नेत्र दिव्यांगों के लिए खास दिन, ब्रेल के छह बिंदुओं पर आधारित है उनकी पूरी दुनिया
undefined
ये हैं एलर्जी के लक्षण

त्वचा पर तेज खुजली की समस्या शुरू हो जाना त्वचा और शरीर के अन्य हिस्सों जैसे- चेहरे, हाथों, माथे आदि पर लाल-लाल रैशेज हो जाना. ऊन के संपर्क में आने वाले अंग में सूजन आ जाना.शरीर में छोटे-छोटे दाने या चकत्ते हो जाना.

Also Read: सर्दियों में बढ़ जाता है ब्रेन स्ट्रोक और हैमरेज का खतरा, ब्लड प्रेशर पर रखें नजर
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola