ePaper

Garlic Benefits For women: महिलाओं के लिए रामबाण से कम नहीं है लहसुन, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Updated at : 12 Feb 2024 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
Garlic Benefits For women: महिलाओं के लिए रामबाण से कम नहीं है लहसुन, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Garlic Benefits For women: लहसुन के अंदर कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, कॉपर, विटामिन सी, बी 6 आदि पाए जाते हैं जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं. आइए जानते हैं महिलाओं के लिए लहसुन खाने के लाभ...

विज्ञापन

Garlic Benefits For women: लहसुन की कलियां बेहद ही पौष्टिक और गुणकारी होती हैं. इसके अंदर कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, कॉपर, विटामिन सी, बी 6 आदि पाए जाते हैं जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं. इस आर्टिकल के जरिए हम बताएंगे अगर महिलाएं लहसुन का सेवन करती हैं तो उनके लिए कई फायदे हो सकते हैं. आइए जानते हैं महिलाओं के लिए लहसुन खाने के लाभ…

कैंसर से बचाव में

undefined

महिलाएं अगर लहसुन का सेवन करती हैं तो ब्रेस्‍ट और सर्विक्स कैंसर को रोका जा सकता है. कैंसर को रोकने के लिए महिलाओं को प्रति दिन लहसुन की 2 कलियां खाना चाहिए.


यौन स्वास्थ्य को बनाएं बेहतर

undefined

लहसुन का सेवन करने से महिलाओं का यौन स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है. क्योंकि लहसुन में कामोत्तेजक गुण मौजूद होते हैं जो महिलाओं में भी यौन इच्‍छा को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके साथ-साथ लहसुन के सेवन से महिलाओं की शारीरिक क्षमता भी बढ़ती हैं.

Also Read: Benefits Of Mint: इन बीमारियों के लिए रामबाण है पुदीना, फायदे जान लेंगे तो आज से शुरू कर देंगे खाना
डायबिटीज कंट्रोल करने में

undefined

अगर कोई महिला डायबिटीज की समस्या से जूझ रही है तो उन्हें आज से ही लहसुन का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. इसमें मौजूद कुछ एंजाइम ब्‍लड शुगर लेवल को कम करते हैं. इसके साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Also Read: Home Remedy for Piles Treatment: सालों पुरानी बवासीर से हैं परेशान तो करें ये घरेलू इलाज
फर्टिलिटी बढ़ाने में

undefined

आज के दौर में महिलाएं अपनी सेहत पर विशेष ध्यान नहीं रखती हैं जिसके कारण उनमें बांझपन तेजी से बढ़ रहा है. जिसका मुख्य कारण पीसीओएस है. हालांकि पीसीओएस को पूरी तरह से ठीक करना असंभव है लेकिन इसे खराब होने से रोका जा सकता है. इसके लिए महिलाओं को प्रति दिन लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि इसमें पाए जाने वाले इम्यूनोमॉड्यूलेटरी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पीसीओएस के इलाज करने में मदद करते हैं.

Also Read: रोजाना पीएं Kinnow के जूस, सेहत को मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola