ePaper

सिर्फ अस्थमा ही नहीं इन बीमारियों के लिए भी कारगर है अमरूद के पत्ते

Updated at : 13 Feb 2024 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
सिर्फ अस्थमा ही नहीं इन बीमारियों के लिए भी कारगर है अमरूद के पत्ते

Benefits of Guava Leaves: अमरूद के पत्ते में विटामिन सी, के, बी6, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीफंगल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. चलिए जानते हैं अमरूद के पत्ते के फायदे...

विज्ञापन

Benefits of Guava Leaves: अमरूद का फल खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. सर्दी हो या गर्मी, लोग काले नमक के साथ अमरूद का सेवन सबसे अधिक करते हैं. इसके साथ ही अमरूद के पत्ते भी किसी से कम नहीं होते हैं. अमरूद के पत्ते में विटामिन सी, के, बी6, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीफंगल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं. चलिए जानते हैं अमरूद के पत्ते के फायदे…

अस्थमा में
undefined

जो लोग अस्थमा की समस्या से परेशान हैं उन्हें अमरूद के पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि इसमें पाए जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण न केवल अस्थमा के लिए सही रहता है बल्कि खांसी और सांस से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है.

दांत दर्द से आराम
undefined

अगर किसी के दांत में दर्द है तो ऐसे लोग अमरूद के कम से कम 4 पत्तों को चबाएं या फिर इन पत्तों का काढ़ा बनाकर सेवन करें. ऐसा करने से दांत के दर्द में आराम मिलेगा.

Also Read: Raw Turmeric Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर है कच्ची हल्दी, जानें खाने के फायदे मुंह के घाव में
undefined

अमरूद के कोमल पत्तों को अगर आप प्रतिदिन चबाते हैं तो मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे. इसके अलावा आप चाहे तो अमरूद के पत्तों को पानी में पकाकर काढ़ा बनाकर पी सकते हैं. इससे दांत स्वस्थ रहते हैं.

उल्टी रोकने में
undefined

अगर आपको उल्टी हो रही है तो अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाकर प्रतिदिन सेवन करें. ऐसा करने से उल्टी बंद हो जाती है.

Also Read: Ber Benefits For Health: बेर खाने के हैं अनेकों फायदे…
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola