Gourd Side Effects: इस तरह की लौकी का सेवन आपके लिए बन सकती है जहर, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Gourd Side Effects: कड़वी लौकी खाने से व्यक्ति को डायरिया, पेट की समस्या, फूड पॉइजनिंग जैसे कई परेशानियां हो सकती हैं. लौकी कड़वी होने पर विषैली हो जाती है. आज हम आपको यहां कड़वी लौकी के साइड इफेक्ट्स के बारे में बता रहे हैं

विज्ञापन

Gourd Side Effects: लौकी हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन कई बार लौकी कड़वी निकल जाती है और यह कड़वी लौकी शरीर के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होती है. कुछ सालों पहले लेखिका और निर्देशक ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके बताया कि कड़वी लौकी का जूस पीने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. यहां तक कि वो अस्पताल में भर्ती भी हो गई थीं. आज हम आपको यहां कड़वी लौकी के साइड इफेक्ट्स के बारे में बता रहे हैं

कड़वी लौकी किडनी को पहुंचाता है नुकसान

कड़वी लौकी खाने से व्यक्ति को डायरिया, पेट की समस्या, फूड पॉइजनिंग जैसे कई परेशानियां हो सकती हैं. लौकी कड़वी होने पर विषैली हो जाती है. इसे खाना मतलब सेहत को भारी नुकसान पहुंचाना है. यही नहीं ये कड़वी लौकी किडनी और लीवर को भी नुकसान पहुंचाती है. इसके वजह से ऑर्गन के फेल होने की होने का जोखिम भी बना रहता है. कड़वी लौकी कभी भी नहीं खानी चाहिए.

जहर मानी जाती है कड़वी लौकी

कई लोगों को कड़वी लौकी का जूस पीने से एलर्जी भी हो सकती है. जैसे कि खुजली और रैशेज पड़ना. इसलिए हो सके तो कड़वी लौकी की सब्जी या फिर जूस का सेवन करने से बचें. कड़वी लौकी जहर मानी जाती है, जो कई बार व्यक्ति की जान भी ले सकती है. इसलिए इसका सेवन करने से हमेशा बचना चाहिए.

कड़वी लौकी के सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान

अगर स्वाद में लौकी कड़वी लगे तो उसका सेवन न करें. एक्सपर्टस का कहना है कि कड़वी लौकी खाने से उल्टी, डायरिया, पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग की परेशानी हो सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि विषैली लौकी किसी साइनाइड से कम नहीं होती.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.)

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola