ePaper

Eye Care Tips: आंखों में चला गया होली का रंग तो घबराने की जरूरत नहीं, इस तरह रखें उनका ख्याल

Updated at : 12 Mar 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
holi safety tips

holi safety tips

Eye Care Tips: होली खेलते हुए अगर आपके आंखों में रंग चला जाता है तो अब आपको घबराने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप किस तरह से रंग चले जाने पर अपने आंखों का ख्याल रख सकते हैं.

विज्ञापन

Eye Care Tips: होली के दिन लोग इतने ज्यादा उत्साहित रहते हैं कि उन्हें यह भी समझ में नहीं आता है कि आखिर खुद का और अपने आसपास वालों का ख्याल कैसे रखें. कई बार तो ऐसा भी होता है मौज मस्ती के बीच आंखों में रंग चला जाता है और इससे हमें कई तरह की परेशानी होने लगती है. आज के समय में होली में इस्तेमाल किये जाने वाले जो रंग मिल रहे हैं उनमें केमिकल काफी ज्यादा पाए जाते हैं जिस वजह से आंखों में इसके चले जाने से हमें घबराहट होने लगती है. कई बार घबराहट में ही हम ऐसी चीजें कर देते हैं जिनकी वजह से हमें आराम तो नहीं मिलता बल्कि नुकसान और हो जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आपके आंखों में रंग चला जाए तो आपको ऐसे में करना क्या चाहिए. तो चलिए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

साफ पानी का करें इस्तेमाल

अगर आपके आंखों में होली का रंग चला गया है तो ऐसे में आपको बिना देरी किये साफ पानी से अपनी आंखों को धोना चाहिए. यह सबसे असरदार तरीका है आंखों को साफ करने का. आंखों को साफ करने के लिए 10 से 15 मिनट तक उन्हें गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोते रहें. अगर आपके पास स्टेराइल सलाइन मौजूद है तो आपको इसका इस्तेमाल भी करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके आंखों की जलन कम होती है और साथ ही आपको काफी आराम भी मिलता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: सफेद नमक को कहें गुडबाय, काले नमक के सेवन से आपको होंगे ये जबरदस्त फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

रगड़ने से बचें

अगर आपकी आंखों में रंग चला जाता है तो आपको कभी भी भूलकर भी अपनी आंखों को रगड़ना नहीं चाहिए। ऐसा करने से रंग में मौजूद कण आंखों के अंदर गहराई में चले जाते हैं. ऐसा होने की वजह से आपकी कॉर्निया डैमेज भी हो सकती है या फिर इन्फेक्शन भी हो सकता है. अगर आपके आंखों में रंग चला जाए तो ऐसे में आपको उन्हें तेजी से झपकना चाहिए. कुछ देर तक ऐसा करने से आपके आंखों में फंसा रंग बाहर आ जाएगा.

आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल

जब आप अपनी आंखों को अच्छी तरह से धो लें तो इसके बाद आपको आई ड्रॉप्स या फिर आर्टिफीसियल टीयर्स का इस्तेमाल करना चाहिए. आपके ऐसा करने से आंखों में फंसा हुआ बाकी रंग अच्छी तरह से साफ हो जाएगा.

डॉक्टर की सलाह

अगर आपके आंखों में रंग चला गया है और जलन शांत नहीं हो रही है तो ऐसे में आपको भूलकर भी दूध, गुलाबजल या फिर हर्बल अर्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इन चीजों के इस्तेमाल से इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है. अगर साफ करने के बाद भी आंखों में जलन रहे या फिर धुंधला दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में दिख रहे इन लक्षणों को कभी भूलकर भी न करें नजरअंदाज, गंभीर समस्याओं की तरफ करते हैं इशारा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola