ePaper

Dental Care Tips: नीम का ऐसे करें इस्तेमाल, बढ़ती उम्र में भी दांत रहेंगे मजबूत और स्वस्थ

Updated at : 04 May 2025 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
teeth

image: freepik

Dental Care Tips: पहले के लोग जिस तरह से अपने दांतों को साफ मजबूत रखते थे, उन्हीं तरीकों को इस्तेमाल करके आप भी अपने दांतों को मजबूत रख सकते है, तो आइए आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे आप घर में नीम के दातुन का इस्तेमाल करके दांतों को कौन-कौन से फायदे दिलवा सकते हैं.

विज्ञापन

Dental Care Tips: आज के समय में दांतों को लेकर लोग बहुत परेशान रहते हैं क्योंकि बाजार में अब बहुत सारे अलग-अलग कंपनी के टूथपेस्ट लोग इस्तेमाल करते हैं.हर कंपनी दावा करती है की उनका बनाया हुआ टूथपेस्ट हर्बल चीजों से बं आहुआ है लेकिन ऐसा होता है या नहीं ये नहीं मालूम.ऐसे में पहले के लोग जिस तरह से अपने दांतों को साफ मजबूत रखते थे, उन्हीं तरीकों को इस्तेमाल करके आप भी अपने दांतों को मजबूत रख सकते है, तो आइए आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे आप घर में नीम के दातुन का इस्तेमाल करके दांतों को कौन-कौन से फायदे दिलवा सकते हैं.

मुहं के छालों को करें ठीक 

 नीम के दातुन का इस्तेमाल करने से यह मुहं के छालों को जल्द से जल्द ठीक कर देता है क्योंकि इसमें मौजूद एन्टी-माइक्रोबायल गुण बैक्टीरिया को खत्म कर देता है.अगर आप रोजाना नीम के दातुन से अपने दांत साफ करेंगे तो इससे मुहं में छाले नहीं होंगे.

दांतों के पीलापन करे दूर 

आज के समय में कहां-पान सही नहीं होने के कारण दांतों मे पीलेपन की समस्या हो जाती है.लेकिन नीम के दातुन से निलने वाला रस से दांतों के पीलेपन को जल्द दूर करता है और उन्हें साफ,स्वस्थ्य और चमकदार बनाता है.इसके साथ ही दातुन को चबाने से मुहं का एक्सरसाइज भी होता है जिसके कारण चेहरे में फेट नहीं जमता.

दांतों का दर्द होगा दूर

नीम के दातुन का रोजाना इस्तेमाल करने से जिनको दांतों में दर्द कइ परेशानी रहती है वो जल्द दूर हो जाती है.इससे निकलने वाले से दांतों के दर्द में आराम मिलता है.आपको बता दें कि दातुन में मौजूद एन्टी-बैक्टिरीयल, एन्टी-फंगल और एन्टी-वायरल गुण दर्द में काफी करगार होता है.इससे मसूड़े में मजबूत होते है जिसके कारण बढ़ती उम्र में भी दांतों को लेकर कोई समस्या नहीं होती है.

मुहं के अन्य परेशानी से राहत 

कई लोगों के मुहं से बदबू आती है तो कभी पास निकलता है और दांतों में सड़न की भी समस्या होती है तो नीम का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद साबित होगा.वहीं जो भी लोग दांतों में कीड़े लगने की समस्या से परेशान है तो उन्हें नीम का दातुन डेली इस्तेमाल करना चाहिए, इसमें मौजूद कीटाणुनाशक कीड़े लगने की संभावना को दूर करते हैं.

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola