Covid 19: घर बैठे फ्री में यूं करें कोरोना टेस्ट

Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Jun 2020 11:56 AM

विज्ञापन

free Covid 19 test : भारत में लगातार कोरोना वायरस (coronavirus test) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. यहां मरीजों की संख्‍या लगभग साढ़े चार लाख तक पहुंच चुकी है. भारत के लोग कोरोना के संक्रमण से इतने डरे हुए हैं कि बदलते मौसम में यदि उन्हें हल्की खांसी या सर्दी भी हो रही है तो उनके मन में भय हो जा रहा है कि कही उन्हें कोरोना वायरस ने तो अपनी चपेट में नहीं ले लिया. यदि आप भी मौसमी बीमारी की चपेट में आ गये हैं और आपको यह डर सता रहा है तो हम आपको घर बैठे कोविड 19 के जांच का तरीका बताते हैं.

विज्ञापन

free Covid 19 test : भारत में लगातार कोरोना वायरस (coronavirus test) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. यहां मरीजों की संख्‍या लगभग साढ़े चार लाख तक पहुंच चुकी है. भारत के लोग कोरोना के संक्रमण (covid 19 in india) से इतने डरे हुए हैं कि बदलते मौसम में यदि उन्हें हल्की खांसी या सर्दी भी हो रही है तो उनके मन में भय हो जा रहा है कि कही उन्हें कोरोना वायरस ने तो अपनी चपेट में नहीं ले लिया. यदि आप भी मौसमी बीमारी की चपेट में आ गये हैं और आपको यह डर सता रहा है तो हम आपको घर बैठे कोविड 19 के जांच का तरीका बताते हैं.

एक निजी टीवी चैनल से बात करते योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मैं अपनी सांस को ढाई मिनट तक रोक सकता हूं. सांस रोककर आप भी कोराना टेस्ट कर सकते हैं. जी हां , यदि आप अपनी सांस एक मिनट तक रोक लेते हैं तो आपको कोराना ने अपनी चपेट में नहीं लिया है. यदि आपको याद हो तो कुछ दिन पूर्व ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने एक दावा किया था. उनके अनुसार कुछ खाने पर स्वाद महसूस न होना और किसी चीज़ की गंध का महसूस न होना भी कोरोना वायरस का लक्षण हो सकता है.

Also Read: India China Face off : लद्दाख से आया नया वीडियो, लेह में यूं गश्त कर रहा है फाइटर जेट, एलएसी पर माउंटेन जवानों का दस्ता तैनात
ये पंद्रह लक्षण हैं कोरोना के

इसके अलावा ऐसे 13 लक्षण हैं जो कोरोना संक्रमण के लक्षणों की जानकारी देते हैं जिनके नज़र आने पर कोरोना टेस्ट जरूरी हो जाता है. कोरोना संक्रमण के इन 13 क्लीनिकल सिम्पटम्स अर्थात लक्षणों में बुखार, खांसी, दस्त, उल्टी, पेट में दर्द, सांस फूलना, नौसिया, रक्तगुल्म, शरीर में दर्द, गले में खराश, सीने में दर्द, नाक से पानी निकलने को शामिल किया गया है. दूसरे शब्दों में कहें तो गंध और स्वाद की क्षमता में कमी आ जाने को भी कोरोना संक्रमण का लक्षण माना गया है. यानी कोरोना के कुल 15 लक्षण हैं. भारत में एक या अधिक लक्षणों वाले किसी भी रोगी को टेस्ट की अनुमति दी जाती है.

ह्यूमैनिटस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता

इटली की ह्यूमैनिटस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का भी कोरोना टेस्ट को लेकर शोध आया है. उनके अनुसार लगातार स्वाद और सूंघने में कमी कोरोना के प्रारंभिक लक्षण हो सकते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola