India China Face off : लद्दाख से आया नया वीडियो, लेह में यूं गश्त कर रहा है फाइटर जेट, एलएसी पर माउंटेन जवानों का दस्ता तैनात

India China tension : पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley Face off) में भारत और चीन की सेना के बीच तनाव कम करने के लिए बैठकों का दौर जारी है. यहां हिंसक झड़प (India-China Dispute) के बाद से बढ़े तनाव को कम करने के लिए सोमवार को 12 घंटे सैन्य अधिकारियों की बातचीत चली. यह बातचीत का सिलसिला आज भी चलेगा. इस बीच खबर है कि सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे आज लेह के दौरे पर पहुंचेंगे. वे 14वीं कोर के सैन्य अफसरों के साथ हालात का जायजा लेंगे.
India China tension : पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley Face off) में भारत और चीन की सेना के बीच तनाव कम करने के लिए बैठकों का दौर जारी है. यहां हिंसक झड़प (India-China Dispute) के बाद से बढ़े तनाव को कम करने के लिए सोमवार को 12 घंटे सैन्य अधिकारियों की बातचीत चली. यह बातचीत का सिलसिला आज भी चलेगा. इस बीच खबर है कि सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे आज लेह के दौरे पर पहुंचेंगे. वे 14वीं कोर के सैन्य अफसरों के साथ हालात का जायजा लेंगे.
एमएम नरवणे के दौरे से पहले लद्दाख से एक वीडियो आया है जो न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है. इस वीडियो में लेह में गश्त करता भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट नजर आ रहा है. आपको बता दें कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गतिरोध शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में हवाई गतिविधि बढ़ गई है.
#WATCH Ladakh: Indian Air Force fighter jets carrying out sorties in Leh. The air activity has gone up in the region after the stand-off with China started on the Line of Actual Control there. pic.twitter.com/Lxt77bPHgC
— ANI (@ANI) June 23, 2020
पूर्वी लद्दाख में भारतीय सैनिकों के साथ हिंसक झड़प के करीब एक सप्ताह बाद चीन की सेना ने कबूल किया कि उसका कमांडिंग ऑफिसर इस दौरान मारा गया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सेना ने यह बात दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर की बातचीत के दौरान स्वीकार की. दरअसल, गलवान घाटी में पिछले दिनों हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गये थे. चीन के 43 सैनिकों के हताहत होने की खबर आयी थी. हालांकि, चीन ने एक सप्ताह तक इस बारे में कोई सूचना साझा नहीं की. इसके बाद से ही सीमा पर तनाव है.
Also Read: ग्लोबल टाइम्स ने उड़ाया भारतीय अर्थव्यवस्था का मजाक, कहा- भारतीय कंपनियां नहीं कर सकतीं ‘बायकॉट चायना’
इस बीच चीन की हर चाल को नाकाम करने के लिए एलएसी पर माउंटेन जवानों का दस्ता तैनात किया गया है. वहीं, उच्चस्तरीय बैठकों का दौर सोमवार को भी जारी रहा. दिल्ली में आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे ने सेना के टॉप कमांडरों के साथ बैठक की. इस बीच चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि चीन तनाव को दूर करने के लिए भारत के संपर्क में है. इधर, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के हालिया आकलन में कहा गया है कि एलएसी पर सैन्य तैनाती के मामलों में चीन से भारत की स्थिति बेहतर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










