महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को संक्रमित कर रहा Black Fungus, ज्यादातर Diabetes मरीजों को गंवानी पड़ रही जान, जानें अध्ययन में और क्या हुआ खुलासा

Black Fungus Cases In Men, Black Fungus And Diabetes, Mucormycosis Symptoms: एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरूषों में म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस से संक्रमित होने की संभावना अधिक होती है. दरअसल, यह दावा चार भारतीय डॉक्टरों ने किया है.
Black Fungus Cases In Men, Black Fungus And Diabetes, Mucormycosis Symptoms: एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरूषों में म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस से संक्रमित होने की संभावना अधिक होती है. दरअसल, यह दावा चार भारतीय डॉक्टरों ने किया है.
अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इन डॉक्टरों ने एक अध्ययन किया जिसमें यह खुलासा हुआ कि महिलाओं से ज्यादा ब्लैक फंगस का शिकार पुरूष हो रहे हैं. इसके लिए उन्होंने म्यूकोर्मिकोसिस के कुल 101 मामलों का अध्ययन किया जहां उन्होंने पाया कि 101 में 79 संक्रमितों पुरुष थे. यही नहीं, कुल मरीजों में से 83 मरीजों का कारण डायबिटीज भी पाया गया.
जल्द यह अध्ययन एल्सेवियर जर्नल में प्रकाशित होने वाली है. इस अध्ययन को डॉ अवधेश कुमार सिंह, जीडी अस्पताल और मधुमेह संस्थान, कोलकाता, डॉ रितु सिंह, लीलावती अस्पताल, मुंबई, डॉ शशांक जोशी व डॉ अनूप मिश्रा, नेशनल डायबिटीज, मोटापा व कोलेस्ट्रॉल फाउंडेशन, नयी दिल्ली के डॉक्टरों के नेतृत्व में किया गया.
इन सभी रोगियों में 82 ही भारत के थे बाकी 9 अमेरिका से और तीन ईरान से थे. 101 रोगियों में 83 में डायबिटीज की समस्या पायी गयी, जबकि, तीन को कैंसर था. 60 अध्ययन के दौरान भी संक्रमित थे. जबकि, 41 स्वस्थ हो चुके थे. इनमें 89 रोगियों के नाक और साइनस द्वारा फंगल इंफेक्शन पाया गया.
डॉ शशांक जोशी की मानें तो 76 म्यूकोर्मिकोसिस रोगियों इम्यूनोसप्रेसेन्ट दवा का सेवन किया था. वहीं, 21 ने रेमेडिसविर और चार ने टोसीलिज़ुमैब स्ट्रॉयड का सेवन कर रहे थे. जबकी, एक मामले में पाया गया कि मधुमेह से पीड़ित मुंबई का एक 60 वर्षीय बुजूर्ग, स्टेरॉयड और टोसीलिज़ुमैब दोनों ले रहा था. इन्हें बचाया नहीं जा सका.
दरअसल, म्यूकोर्मिकोसिस नाक, साइनस, फेफड़े, त्वचा, जबड़े की हड्डियों, जोड़ों, दिल व गुर्दों तथा श्वसन तंत्र तक को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है. महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में Black Fungus का खतरा तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।
Posted By: Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




