ePaper

Bihar 1st Phase Election: कोरोना संकट के बीच डालने जा रहे वोट तो खुद का ऐसे रखें ख्याल

Updated at : 28 Oct 2020 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar 1st Phase Election:  कोरोना संकट के बीच डालने जा रहे वोट तो खुद का ऐसे रखें ख्याल

Bihar 1st Phase Election: Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Health News, Voting Guidelines : बिहार विधान सभा चुनाव में वोटिंग के दौरान आपको कई नियमों का पालन करना होगा. इसके लिए इलेक्शन कमीशन ने कई गाइडलाइन पूर्व में ही जारी किया था. जिसे ध्यान में रखकर ही आप वोट करें..

विज्ञापन

Bihar 1st Phase Election: बिहार विधान सभा चुनाव में वोटिंग के दौरान आपको कई नियमों का पालन करना होगा. इसके लिए इलेक्शन कमीशन ने कई गाइडलाइन पूर्व में ही जारी किया था. जिसे ध्यान में रखकर ही आप वोट करें.

चुनाव आयोग द्वारा इस बार का चुनाव करवाने की विशेष तैयारी की गयी है. बूथ में एंट्री से पहले मतदाताओं के शरीर के तापमान की जांच थर्मामीटरों से की जायेगी, इसके अलावा मतदान केंद्रों में सैनिटाइज़र, साबुन, मास्क, फेस-शील्ड और दस्ताने की भी व्यवस्था होगी. इसके अलावा मतदान की तारीख से एक दिन पहले पूरे केंद्रों की सफाई होगी.

Also Read: Bihar Election 2020: क्या आप पहली बार वोट करेंगे? तो जानिए EVM पर कैसे डालें वोट, वोट सही उम्मीदवार को गया या नहीं, कैसे जानें?

  1. यदि आप मतदान केंद्र पर पहुंचे और आपके शरीर का तापमान ज्यादा पाया गया तो आपको एक टोकन देकर वापस भेजा जा सकता है और अंतिम के घंटों में वोट डालने के लिए कहा जा सकता है. ऐसे में आपको कॉपरेट करना पड़ सकता है. यह आपके और बाकी लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है.

  2. बिना चेहरे पर मास्क लगाएं न जाएं, कोशिश करें की फेस शील्ड भी पहन लें. हालांकि, भूलने पर चिंता की बात नहीं है, मतदान केंद्र पर दिए जाएंगे.

  3. मतदान से पहले कतार में एक दूसरे से छह फीट की दूरी बनाकर रखें. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर बटन दबाने से पहले दस्ताने लगाना न भूलें.

  4. मतदान केंद्र में इधर-उध थूकना आपको भारी पड़ सकता है. साथ ही साथ अन्य लोगों के सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकता है.

  5. वहां, किसी भी सतह को छूने से बचें अगर छूते हैं तो ग्लव्स पहन कर ही छूएं. साथ ही साथ सैनिटाइज भी कर लें.

  6. बूथ से घर जाकर भी सैनिटाइज कर दें. साबुन का इस्तेमाल कर अच्छे से नहा लें.

कब आयेगा चुनाव परिणाम 

जैसा कि इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है. 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होने वाले मतदान में आपको इन्हीं नियमों का पालन करना होगा. वोटिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हैं. कुल 243 विधानसभा सीट पर होने इस चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को आयेगा.

Posted By : Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन