ePaper

Beauty Tips : क्या दोमुंहे बाल बिगाड़ रहे हैं आपकी खूबसूरती, जानिए छुटकारा पाने के नेचुरल उपाय

Updated at : 25 Aug 2023 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips : क्या दोमुंहे बाल बिगाड़ रहे हैं आपकी खूबसूरती, जानिए छुटकारा पाने के नेचुरल उपाय

Beauty Tips : कई बार ऐसा होता है आप अपने ही बालों में हाथ को उलझा हुआ पाते हैं . ऐसा लगता है जैसे वो बहुत ही ड्राई हो गए हैं और कंघी करने के साथ आसानी से टूट जाते हैं तो जरा ध्यान से देखिएगा कहीं आपके बाल दोमुंहे तो नहीं हो गए हैं.

विज्ञापन
undefined

Beauty Tips : बाल भी अपना ख्याल मांगते हैं लेकिन कई बार इसकी ज़रूरतों को नज़रअंदाज करने से इसकी भी सेहत बिगड़ जाती है. बाल दो मुंहे हो जाते हैं जिससे आपके बालों की खूबसूरती चली जाती है लेकिन आप घर पर ही दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए कुछ नेचुरल उपाय कर सकते हैं .दोमुंहे बाल की समस्या आजकल काफी बढ़ गइ है वजह यह है कि आजकल बालों को अच्छा दिखाने के लिए हीट और कैमिकल प्रोडक्ट का यूज भी बढ़ गया है. ये थोडे वक्त के लिए आपके बालों को सुंदर और चमकदार जरूर दिखाता है लेकिन बालों की जड़ों तक नुकसान पहुंचाते हैं.दोमुंहे बालों के लिए कुछ घरेलू उपचार हैं जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पाने के साथ अपने बालों के स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं

undefined

नारियल का तेल – नारियल का तेल हमारे बालों की कई समस्याओं जैसेरूखापन, रूसी, बालों का झड़ना और दोमुंहे बालों की प्रॉब्लम को दूर कर सकता है. अपने बालों और स्कैल्प पर नारियल के तेल से 15 मिनट तक मालिश करें और इसे हो सके तो ओवरनाइट रहने दें. इससे आपकी स्कैल्प और जड़ें तेल के पोषक तत्वों से मजबूत होंगी. अगले दिन कोमल शैम्पू से साफ कर लें

undefined

शहद हमारे बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर के रूप में कार्य करता है और इसका असर यह होता है कि यह दोमुंहे बालों की समस्या में मदद करता है. शहद में दही और जैतून का तेल मिलाकर हेयर मास्क लगाएं. करीब आधा घंटा तक रखें उसके बाद उसे साफ कर लें

undefined

बालों में ताजा दही लगाने और अपने स्कैल्प पर 20 मिनट तक लगाने से फायदा होता है इससे बालों को आवश्यक नमी मिलेगी

undefined

एलोवेरा एक ऐसा ब्यूटी सीक्रेट्स है जो फेस से लेकर हेयर केयर में लाभकारी है. यह विटामिन ई से भरपूर है. इसके जेल को सीधे अपने स्कैल्प पर लगाने या इसे अपने तेल या हेयर मास्क में मिलाने से आपके बालों को चमक बढ़ेगी.

undefined

बालों में अंडा लगाने से बाल बहुत ही चमकदार बनते हैं. अंडा लगाना आपके बालों को आवश्यक प्रोटीन देने का सबसे आसान तरीका है. इसका हेयर मास्क लगाने से आपको सूखे और क्षतिग्रस्त बालों से निपटने में मदद मिलेगी जिसके कारण आपके बाल दोमुंहे हो गए हैं. इसकी गंध अगर पसंद नहीं है तो आप इसमें नींबू का रस डाल सकते हैं. इससे बाल स्ट्रांग और शाइनी होते हैं.

Also Read: BEAUTY TIPS : क्या आप भी चाहती है कोरियन ग्लास स्किन सी खूबसूरती,आजमाएं ये ब्यूटी टिप्स
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola