ePaper

Beauty Tips : गर्दन पर उम्र का जल्दी दिखता है असर, रंगत निखारने के लिए आजमाएं ये टिप्स

Updated at : 04 Aug 2023 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips : गर्दन पर उम्र का जल्दी दिखता है असर, रंगत निखारने के लिए आजमाएं ये टिप्स

Beauty Tips : लंबी और सुन्दर गर्दन किसी भी महिला के सौंदर्य को और बढ़ा देती है. लेकिन गर्दन शरीर के उन हिस्सों में से है जिस पर उम्र का असर बड़ी जल्दी झलकने लगता है. शरीर का यह हिस्सा कई बार उपेक्षित रहता है जबकि इसे काफी देखभाल की जरूरत रहती है.

विज्ञापन
undefined

Beauty Tips : सही केयर नहीं करने से चेहरे के साथ साथ गर्दन पर भी झुर्रियां दिखने लगती हैं. चेहरे को नियमित रूप से साफ रखने लेकिन गर्दन की और ध्यान न देने के कारण त्वचा के रंग का अंतर साफ दिखाई देता है.गर्दन की देखभाल भी जरूरी है

undefined

कई बार सही पोस्चर मेंं न बैठना भी झुर्रियों का कारण बन जाता है. मोबाइल फोन का अत्यधिक इस्तेमाल इसका एक कारण साबित हो सकता है. अपने सिर को कभी झुका कर न रखें. इससे गर्दन और आपके शरीर की बनावट को भी लाभ होता है.

undefined

डबल चिन वाले हिस्से को ठीक करने के लिए बिना तकिये के सोना भी लाभदायक है. यदि आपकी आयु पच्चीस वर्ष से अधिक हो चुकी है तो चेहरे की मालिश के साथ-साथ गर्दन की मालिश भी करनी चाहिए जिससे उस पर लकीरें न उभरें

undefined

स्नान से पूर्व गर्दन पर हल्दी और नींबू के रस को मिलाकर उबटन लगाने और मालिश से त्वचा की रंगत साफ होने में भी मदद मिलती है.इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है.

undefined

चेहरे पर आप जब भी कोई उबटन लगाएं तो उसे गर्दन पर भी मलना चाहिए. ऐसा करना लोग अक्सर भूल जाते हैं. ऐसा करने से आपकी गर्दन की त्वचा और निखर आएगी.

undefined

कभी भी गर्दन की उपेक्षा ना करें. थोड़ा सा वक्त इसकी देखभाल के लिए भी जरूर निकालें

undefined

गर्दन की मांसपेशियों में कसाव लाने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है.

Also Read: Beauty Tips : ग्लोइंग फेस के लिए घर पर बनाएं उबटन, निखर उठेगी रंगत
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola