Fake Cashew: अनजाने में कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली काजू? ऐसे करें असली की पहचान

Updated:
विज्ञापन
cashew nuts

cashew nuts

Fake Cashew: कई बार हम अनजाने में नकली चीजों का सेवन कर लेते हैं जिसकी वजह से आगे चलकर हमें सेहत संबंधी समस्याएं हो जाती है. आज हम आपको इस आर्टिकल में असली काजू कैसे पहचाने इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Fake Cashew: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे काजू खाना पसंद न हो. जब आप इसका सेवन नियमित तौर पर करना शुरू कर देते हैं तो आपको कुछ ही समय में सेहत से जुड़े कई फायदे देखने को मिलने लगते हैं. लेकिन, यह फायदा तभी तक होता है जबतक आप असली काजू का सेवन कर रहे हैं. आज के समय में अगर आप मार्केट में निकलें तो आपको खाने-पीने की चीजें भी नकली देखने को मिल जाती है जिनमें से काजू भी एक है. बाजार में अगर आप निकलकर देखें को आपको काफी आसानी से नकली काजू मिल जाएंगे. बता दें इस तरह के काजू के सेवन से आपके सेहत को काफी नुकसान हो सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से नकली काजू की पहचान कर सकते हैं.

रंग

अगर आप असली काजू की पहचान नहीं जानते हैं तो बता दें इसका जो रंग होता है वह हल्का सफेद या फिर हल्का पीला होता है. अगर आप जो काजू खरीद रहें हैं उसका रंग काफी ज्यादा सफेद या फिर पीला है तो ऐसे में यह नकली भी हो सकता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

शेप

जो असली काजू होता है वह दिखने में थोड़ा मोटा होता है और इसकी लंबाई करीबन एक इंच तक होती है. वहीं, जब बात नकली काजू की आती है तो यह दिखने में लगभग एक समान ही होता है. आप काजू का आकार या फिर शेप देखकर ही उसके असली या नकली होने का पता लगा सकते हैं.

सुगंध

अगर आप काजू खरीदने बाजार गए हैं और उसमें से हल्की-हल्की भीनी खुशबू आ रही है तो वह असली काजू है. वहीं, अगर काजू से आपको तेल की गंध मिल रही है तो संभावना हो सकती है कि यह काजू नकली है.

स्वाद

जब आप असली काजू खाते हैं तो उससे आपको हल्का मीठा और तेल जैसा स्वाद मिलता है. वहीं, नकली काजू खाने में कड़वा होता है. जब आप काजू के स्वाद का पता लगा लेते हैं तो उसके असली या फिर नकली होने का भी पता लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: हर रात सोने से पहले आपको क्यों खानी चाहिए 2 से 3 लहसुन की कलियां? फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola