12 बजे तक लेट नहीं, दोपहर बाद भेंट नहीं, हजारीबाग के पदमा मुख्यालय का हाल

Updated at : 13 Feb 2021 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
12 बजे तक लेट नहीं, दोपहर बाद भेंट नहीं, हजारीबाग के पदमा मुख्यालय का हाल

पदमा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत एक भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय में स्थायी रूप से नहीं रहते हैं. इतना ही नहीं, सीडीपीओ और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों का भी यही हाल है. अधिकारी और कर्मचारी बरही और हजारीबाग में ही रहते हैं. प्रखंड के बीडीओ सह सीओ सह सीडीपीओ चंदन प्रसाद बरही से आना-जाना करते हैं. अधिकारियों के नहीं रहने से आमलोगों को परेशानी होती है.

किसान भवन व सीओ आवास जर्जर:

बीडीओ और सीओ को रहने के लिए आवास के नाम पर बने किसान भवन और सीओ आवास पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं. इन भवनों में आज तक कोई रहने नहीं आये. एक वर्ष पहले मुख्यालय परिसर में 35 लाख की लागत से तहसील कचहरी सह आवास का निर्माण किया गया. उस भवन में भी पदाधिकारी स्थायी रूप से रह सकते हैं, लेकिन भवन एक साल से खाली है.

हालांकि प्रखंड बनने के 25 साल बाद भी कर्मचारियों को रहने के लिए कोई आवास नहीं बनाया गया. इस कारण अधिकारी हजारीबाग या बरही से आना-जाना करते हैं. लगभग तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने सभी पंचायत सचिवों को पंचायत मुख्यालय में रहने का आदेश जारी किया था, लेकिन आदेश का आज तक पालन नहीं हुआ.

लोगों की बढ़ी परेशानी:

मुख्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों के नहीं रहने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. अधिकारी या कर्मचारी अपने प्रखंड या पंचायत मुख्यालयों में ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं. सुबह दस बजे की जगह 11 से 12 बजे तक कार्यालय अधिकारी कार्यालय पहुंचते हैं और शाम होने से पहले ही निकल जाते हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola