हजारीबाग के 'बड़ा अखाड़ा' में नेपाल और पंजाब के पहलवानों का दिखा दम: रामनवमी पर दंगल बना आकर्षण का केंद्र

Updated at : 27 Mar 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग के 'बड़ा अखाड़ा' में नेपाल और पंजाब के पहलवानों का दिखा दम: रामनवमी पर दंगल बना आकर्षण का केंद्र

Hazaribagh Ram Navami 2026: हजारीबाग की सड़कों पर आस्था का जनसैलाब उतरा. रामनवमी के पावन अवसर पर पूरा शहर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया. कहीं अर्ष कन्या गुरुकुल की बेटियों ने अपने हैरतअंगेज करतबों से साहस का परिचय दिया, तो कहीं 'बड़ा अखाड़ा' के दंगल में पांच राज्यों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया. देखिये हजारीबाग की इस ऐतिहासिक और भव्य रामनवमी की पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Hazaribagh Ram Navami 2026, हजारीबाग (जयनरायण की रिपोर्ट): हजारीबाग शहर में रामनवमी का पर्व इस बार भी पूरे उल्लास, आस्था और भव्यता के साथ मनाया गया. शहर के विभिन्न इलाकों से निकले जुलूसों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. त्योहार को लेकर लोग सुबह से ही पूजा-पाठ में लग गए थे. दोपहर बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों से भव्य धार्मिक जुलूस निकलने लगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंगबली’ के जयकारों से पूरा गगन गूंज उठा. सड़कों के किनारे लगे महावीर झंडों के कारण हर इलाका भगवामय नजर आ रहा था.

छात्राओं ने दिखाया अद्भुत कौशल

रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान अर्ष कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने अपने साहसिक करतबों से लोगों को चकित कर दिया. उनके अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रदर्शन ने दर्शकों का विशेष ध्यान अपनी ओर खींचा. सड़क से गुजर रहे जिन लोगों ने भी उनकी इस कला को देखा, वे दंग रह गए.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के नोआमुंडी जंगल में भीषण आग: दो पेट्रोल पंपों के करीब थीं लपटें, बड़ा हादसा टला

जुलूस में उमड़ी भीड़

विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से निकाले गए जुलूसों में श्रद्धालुओं की व्यापक भागीदारी देखने को मिली. ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली इन भव्य शोभा यात्राओं ने शहर के माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग दिया.

दंगल प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

रामनावमी के दौरान ‘बड़ा अखाड़ा’ में आयोजित दंगल प्रतियोगिता लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही. इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और नेपाल से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए. इन रोमांचक मुकाबलों का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया.

Also Read: Lohardaga: रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा राम भक्तों का जनसैलाब

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola