आतंकी गतिविधियों में लगाम, IPC-CRPC में होगा बड़ा बदलाव, चिंतन शिविर में अमित शाह ने कही यह बात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Oct 2022 5:20 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिविर में कहा कि, अपने लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सक्षम होने के लिए हमें 3C पर काम करना होगा. शाह ने कहा कि वो 3C है- सहयोग, समन्वय और सहयोग. हमें इन तीनों 3सी को महत्व देना होगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित चिंतन शिविर में शामिल हुए. सभा में सभी राज्यों के गृह मंत्री मौजूद थे. वहीं, 2 दिवसीय चिंतन शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह चिंतन शिविर साइबर अपराधों, नशीले पदार्थों, सीमा पार आतंकवाद, देशद्रोह और अन्य अपराधों से निपटने के लिए एक संयुक्त योजना बनाने में मदद करेगा.
Addressing the inaugural session of the 2-day Chintin Shivir in Surajkund, Haryana, Union Home Minister Amit Shah says "This Chintan Shivir will help in planning a joint plan to deal with cyber crimes, narcotics, cross-border terrorism, sedition and other such crimes…" pic.twitter.com/cGWvPnPJHQ
— ANI (@ANI) October 27, 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिविर में कहा कि, अपने लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सक्षम होने के लिए हमें 3C पर काम करना होगा. शाह ने कहा कि वो 3C है- सहयोग, समन्वय और सहयोग. हमें इन तीनों 3सी को महत्व देना होगा. शाह ने कहा कि कुछ संगठन FCRA कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं. शाह ने कहा कि सीआरपीसी और आईपीसी में सुधार के संबंध में विभिन्न सुझाव आये हैं. मैं इसे विस्तार से देख रहा हूं. उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द संसद में नए सीआरपीसी, आईपीसी ड्राफ्ट लेकर आएंगे.
आतंकी गतिविधियों में आयी कमी: केन्द्रीय गृमंत्री अमित शाह ने कहा कि, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियों में 34 फीसदी की कमी आयी है. अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों की मौत में 64 फीसदी की कमी और नागरिक मौतों में 90 फीसदी की कमी हुई है.
After the abrogation of Article 370 in Jammu & Kashmir, there has been a 34% decrease in terrorist activities, a 64% decrease in the death of security forces & a 90% decrease in civilian deaths: Union Home Minister Amit Shah, in Haryana pic.twitter.com/nscL6pZILh
— ANI (@ANI) October 27, 2022
दिवसीय चिंतन शिविर के उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनआईए को विशेष अधिकार दिए गए हैं. शाह ने कहा कि हमने 2024 तक हर राज्य में एनआईए शाखाएं स्थापित करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि आपदा के खिलाफ साझा लड़ाई, कामन एलर्ट प्रोटोकाल पर काम किया जा रहा है, एसडीआरएफ को एक्टिव करने की जरूरत है. आयुष्मान योजना सीएपीएफ के लिए बनाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










