गुमला में दोस्त की नाबालिग बहन से ट्रक में दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

उस ट्रक में उसका दोस्त चिंगरी नवाटोली निवासी इमानुएल लकड़ा भी मौजूद था. ट्रक में मुझे चढ़ाने के बाद कलिंदर ने अपने से कहा कि दोस्त गाड़ी चलाओ. चलते ट्रक में कलिंदर ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. वह ट्रक में मुझे कुजाम माइंस ले गया. रास्ते में उसने कई बार मेरे साथ दुष्कर्म किया.
गुमला जिले के घाघरा प्रखंड की नाबालिग लड़की से उसके भाई के दोस्त ने अपने गुरु के साथ मिलकर ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किया. दोनों आरोपियों को बिशुनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को दोनों न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पीड़िता ने बिशुनपुर पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि लोहरदगा जिले के बगड़ू निवासी ट्रक ड्राइवर कलिंदर कच्छप वर्तमान में घाघरा थाना क्षेत्र में मेरे घर के बगल में रहता है. मेरे बड़े भाई से उसकी दोस्ती है. इस क्रम में वह मेरे घर आया-जाया करता था. इसी वजह से हम दोनों की जान-पहचान हो गई. वह मोबाइल पर मुझसे बात भी करता था. मैं दीपावली पर्व की वजह से 13 नवंबर को बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बनारी स्थित अपनी नानी के घर गई थी. 14 नवंबर की शाम मुझे कलिंदर फोन कर रहा था. उसने बार-बार फोन करके मुझसे कहा कि वह मुझे बॉक्साइट माइंस घूमने ले जाएगा. उससे मिलने के लिए जब मैं सड़क पर पहुंची, तो उसने मुझे जबरन ट्रक में बिठा लिया. उस ट्रक में उसका दोस्त चिंगरी नवाटोली निवासी इमानुएल लकड़ा भी मौजूद था. ट्रक में मुझे चढ़ाने के बाद कलिंदर ने अपने से कहा कि दोस्त गाड़ी चलाओ. चलते ट्रक में कलिंदर ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. वह ट्रक में मुझे कुजाम माइंस ले गया. रास्ते में उसने कई बार मेरे साथ दुष्कर्म किया.
वापसी में कलिंदर के चेले ने भी किया बलात्कार
कुजाम पहुंचने पर लड़की ने बार-बार कलिंदर से निवेदन किया कि उसे उसकी नानी के घर बनारी पहुंचा दे, लेकिन उसने एक न सुनी. इस दौरान कलिंदर ने लड़की के साथ मारपीट भी की. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने बार-बार अनुनय-विनय किया, तो कलिंदर ने अपने दोस्त इमानुएल को बनारी छोड़ देने की बात कही. कुजाम से घर आने के दौरान उसके दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद लड़की को बनारी छोड़ गया. तब जाकर वह अपने घर घाघरा पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. उसने कहा कि कई बार उसके साथ दुष्कर्म हुआ, इसलिए उसकी स्थिति ठीक नहीं थी. सो वह तत्काल थाना नहीं पहुंच सकी. रविवार को उसने थाना में अपना बयान दर्ज कराया.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इधर, पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद बिशुनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बॉक्साइट ट्रक के ड्राइवर एवं उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उस ट्रक को भी जब्त कर लिया है, जिसमें दोनों ने लड़की से बलात्कार किया था. आरोपियों से पूछताछ के क्रम में उन दोनों द्वारा अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की स्वीकारोक्ति के बाद दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




