Jharkhand News: लोहरदगा-गुमला मार्ग पर नवडीहा पुल डेंजर जोन बना, CM हेमंत सोरेन ने दिये मरम्मत का निर्देश

लोहरदगा व गुमला मार्ग पर घाघरा स्थित नवाडीहा पुल अब डेंजर जोन बन गया है. पुल के ऊपर बड़े गड्ढे बन गये हैं, वहीं लोहे का छड़ भी दिखने लगा है. इससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है. सीएम हेमंत सोरेन को जानकारी मिलने पर इसे संज्ञान में लेते हुए मरम्मत करने का निर्देश दिया है.
Jharkhand News (दुर्जय पासवान, गुमला) : लोहरदगा- गुमला मुख्य मार्ग के घाघरा प्रखंड स्थित नवडीहा पुल डेंजर जोन बन गया है. पुल के ऊपर दर्जनों गड्ढे हैं जहां बाइक व ऑटो का चक्का पड़ने के बाद दुर्घटना हो रही है. पुल में हुए गड्ढे के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन अब पुल के ऊपर बने गड्ढों की तस्वीर बदलेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सड़क व पुल में बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत करने का निर्देश दिया है.
सीएम श्री सोरेन ने कहा है कि सड़क की स्थिति को देखें और भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो. इसके लिए आवश्यक कदम उठाये. सड़क की आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करें, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो.
बता दें कि घाघरा प्रखंड का नवडीहा गांव लोहरदगा व गुमला जिला के मुख्य मार्ग पर स्थित है. यह नेशनल हाइवे सड़क है. 3 साल पहले इस सड़क की मरम्मत हुई थी. पुल की सड़क भी बनी है, लेकिन इस सड़क से हर दिन सैंकड़ों बॉक्साइट ट्रक व अन्य बड़ी गाड़ी गुजरती है. जिस कारण सड़क ज्यादा दिन टिक नहीं पायी और उखड़ गयी है. सबसे ज्यादा खतरनाक नवडीहा पुल के ऊपर की सड़क है. सड़क उखड़ गयी है. पुल की ढलाई का छड़ दिखने लगा है. छड़ भी गाड़ियों के चक्कों से टूटने लगे हैं. बीच पुल में एक फीट तक का गड्ढा हो गया है.
Also Read: गढ़वा के गोविंद +2 स्कूल के खेल मैदान में लग रहा बाजार, वाहनों की हो रही पार्किंग, खिलाड़ी कहां करे प्रैक्टिस
नवडीहा पुल से होकर ही नेतरहाट, महुआडाड़, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, रांची सहित अन्य जिलों के लिए गाड़ी गुजरती है. यह मार्ग व्यस्त है. 24 घंटा इस सड़क पर आवागमन होती है. जिन लोगों को सड़क व पुल की स्थिति की जानकारी है. वे संभल कर पुल से पार करते हैं, लेकिन जो राहगीर सड़क व पुल के गड्ढों से अनजान हैं. वे हादसे के शिकार होते हैं. तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए पुल से पार करने के दौरान गड्ढे में चक्का पड़ने से हादसा होता है. यही वजह है यहां हर सप्ताह कोई न कोई गिरता है. कई लोगों की तो मौत भी हो चुकी है.
सीएम हेमंत सोरेन से मिले निर्देश के बाद गुमला डीसी शिशिर कुमार सिन्हा ने PWD विभाग, गुमला को सड़क व पुल के ऊपर के गड्ढों की मरम्मत करने का निर्देश दिया है. डीसी ने कहा है कि नवडीहा पुल के समीप सड़क की मरम्मत करने के लिए PWD विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिशा- निर्देश दिया गया है.
एक राहगीर रात को नवडीहा पुल से चार पहिया गाड़ी से पार हो रहा था. तभी पुल के ऊपर बने गड्ढों को देखकर उन्होंने उसका वीडियो बनाया. राहगीरा ने वीडियो को सीएम हेमंत सोरेन को ट्वीट कर दिया. जिसपर सीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सड़क बनाने का निर्देश दिया है.
Also Read: Amazon के बाद अब Flipkart पर भी मिलेंगे Palash के प्रॉडक्ट्स, ग्रामीण महिलाओं की बढ़ेगी आमदनी
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




