Double Murder : झारखंड में डबल मर्डर से दहशत, भाई-बहन को अपराधियों ने बेरहमी से मार डाला, पढ़िए दिल दहला देनेवाली ये रिपोर्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Oct 2020 12:22 PM
Double Murder : घाघरा (कुलदीप/अजीत) : झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना स्थित चुंदरी नवाटोली गांव के समीप रविवार की रात को भाई-बहन की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है. मृतकों की पहचान कोटामाटी गांव के संजू भगत व ममता खाखा के रूप में की गयी है. ये दोनों लोहरदगा में रहते थे. मौके पर कार भी बरामद की गयी है. इस हत्या से इलाके से दहशत है. गुमला के पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

रविवार को दोनों भाई बहन अपनी कार से अपने घर आ रहे थे. तभी दोनों की हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर कार बरामद की गयी है. पुलिस के अनुसार युवती के साथ कुछ हुआ है या नहीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
जानकारी के अनुसार दोनों भाई-बहन रविवार को अपने घर आ रहे थे. देर शाम करीब सात बजे दोनों भाई-बहन को घाघरा में देखा गया था. इसके बाद दोनों की जानकारी नहीं मिली थी. सोमवार की सुबह दोनों का शव नवाटोली गांव के समीप से मिला. दोनों को पत्थर से कूचकर हत्या की गयी है. संजू का शव खेत में फेंका हुआ मिला है, जबकि ममता का शव खेत में बने डोभा में फेंका हुआ था.
दोनों के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया है. शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान थे. इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि भाई-बहन को बीते शाम को घाघरा में देखा गया था. आशंका है कि दोनों को अगवा करने के बाद सुनसान जगह पर लाकर हत्या कर दी गयी है. दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read: झारखंड में नवरात्र की खुशियों के बीच अपराधियों का तांडव, बस को किया आग के हवाले, एक शख्स जिंदा जला
इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी है. दशहरा के अवसर पर हत्या से लोग सकते में हैं. गुमला के पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. आपसी विवाद में हत्या हुई है. युवती से दुष्कर्म नहीं हुआ है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए